फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Notbandi heavy pressure after bank employees

नोटबंदी के बाद बैंक कर्मी भारी दबाव में

Mon, 21 Nov 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 21 Nov 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Notbandi heavy pressure after bank employees
पिथौरागढ़ स्टेट बैंक में ग्राहकों से घिरे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

आठ नवंबर की रात 1000 और 500 के नोट बंद करने का फैसला हुआ। नौ नवंबर को बैंकों में अवकाश घोषित किया गया। दस नवंबर से बैंकों में नोट बदलने, भुगतान देने का शुरू हुआ तो सबसे ज्यादा काम बैंकों के कर्मचारियों और अधिकारियों का ही बढ़ गया। बैंक के कर्मचारी सुबह आठ से रात के दस बजे तक ड्यूटी में तैनात हैं। उनको छुट्टी नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन


सबसे खास बात यह है कि सरकारी और निजी क्षेत्रों के सभी बैंकों में स्टाफ की भारी कमी है। इस कारण एक कर्मचारी को सारा भार सहन करना पड़ रहा है। नोटों को जमा करने और सामने लगी ग्राहकों की भीड़ को निपटाने में ही सारा समय बीत रहा है। इस कारण बैंकों में अन्य काम नहीं हो पा रहे हैं। इस समय लोनिंग बंद है। पुरानी वसूली के आंकड़े नहीं निकल पा रहे हैं। चेक क्लीयरेंस में भी विलंब हो रहा है।
विज्ञापन


बैंक के अधिकारियों ने बताया कि रुपए की कमी से आम लोग परेशान हैं और बैंकों में आकर तकाजा करने लगते हैं। कई बार तो लोगों को समझाने में भी काफी समय बर्बाद हो जाता है। इसके अलावा नकली करेंसी के बैंकों में आने की आशंका, पुराने नोटों के कटे-फटे होने की आशंका के कारण भी सावधानी बरतनी पड़ रही है। आईसीआईसीआई बैंक के प्रबंधक घनश्याम भट्ट ने सभी बैंक कर्मियों की हालत एक सी हो गई है। अभी कुछ समय तक कर्मचारियों को यह दबाव और झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए खाते सिर्फ चेक से खुलेंगे
बैंकों में नए खाते तो खुल रहे हैं, लेकिन इसके लिए चेक ही स्वीकार किए जा रहे हैं। व्यक्ति को नया खाता खोलने के लिए पुराने बैंक का चेक लगाना होगा। यदि कोई व्यक्ति पुराने नोटों के सहारे नया खाता खोलने का प्रयास करे तो बैंक उसे कतई स्वीकार नहीं कर रहा है। नया खाता खोलने के लिए प्रचलित मुद्रा का सहारा भी लिया जा सकता है। आईसीआईसीआई बैंक के मैनेजर घनश्याम भट्ट ने बताया कि बैंक में अब तक किसी भी खाते में बड़ी रकम ट्रांसफर नहीं हुई है। लोग अपनी सुविधा के लिए उन बैंकों में नए खाते खोल रहे हैं जहां कैश प्राप्त करने में आसानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed