फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No Pul in Niyolisera

मदनपुर नैनी सड़क में जान जोखिम में डालकर आवाजाही

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
No Pul in Niyolisera
गणाईगंगोली के नियोलिसेरा में नदी पार करते स्कूल के बच्चे। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। मदनपुर नैनी सड़क के नियोलिसेरा में लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे है। ट्रॉली खींचने के लिए लगाई गई रस्सी को अज्ञात लोगों ने काट दिया था, जिससे आवाजाही मुश्किल हो गई है। स्कूली बच्चे भी नदी पार कर स्कूल जाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

मदनपुर नैनी सड़क के नियोलिसेरा में जनवरी 2017 में पुल टूट गया था। लोनिवि बेड़ीनाग ने लोगों की आवाजाही के लिए यहां ट्रॉली लगाई थी। पांच दिन पहले रस्सी टूटने के कारण ट्रॉली बंद है। इस कारण लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं।
विज्ञापन

इससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। प्रधान सरतोला सुरेश नियोलिया और मोहन जोशी ने लोनिवि को सूचना थी लेकिन अब तक ट्रॉली की रस्सी नहीं बदली गई। ऐसे में स्कूली बच्चे और अन्य लोग जान जोखिम में डालकर नदी से आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि के ईई विनोद सिन्हा ने बताया एक महीने पहले ही ट्रॉली में नई रस्सी लगाने के साथ ही ट्राली ठीक कराई थी। कुछ शरारती लोगों ने रस्सी को काट दिया। नई रस्सी मंगवा दी है। सोमवार तक ट्रॉली में रस्सी लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed