फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No Heater in Pithauragarh Hospital

पारा शून्य के करीब, अस्पताल में ठिठुर रहे गरीब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
No Heater in Pithauragarh Hospital
जिला अस्पताल ठंड के मौसम में बरामदे में बैड लगाकर भर्ती किए गए रोगी। - फोटो : PITHORAGARH
पपिथौरागढ़। सोचो पारा शून्य के बेहद करीब हो और आपको बरामदे में सोना पड़े। सोचने भर से कंपकंपी छूट जाती है, है न। लेकिन जिसकी कल्पना मात्र से ही कंपकंपी छूट रही है वह पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में कुछ मरीजों के जीवन की सच्चाई है।
विज्ञापन

120 शैय्याओं के अस्पताल में मेडिकल वार्ड कोविड रोगियों के लिए रिजर्व होने के कारण रोगियों को बरामदे में बेड लगाकर भर्ती किया जा रहा है। करीब आठ से 10 मरीज बरामदे में बिना हीटर आदि के ठिठुरते हुए सर्द रातें काटने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में 120 बेड हैं। अस्पताल में 90 मरीज भर्ती हैं, जबकि 30 बेड कोविड रोगियों के लिए रिजर्व रखा गया है। ऐसे में रोगियों की संख्या को देखते हुए आर्थो वार्ड के बाहर आठ से 10 बैड लगाकर रोगियों को भर्ती किया गया है, जिनमें से लगभग सभी बेड भरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूरी में बरामदे में भर्ती इन रोगियों को न्यूनतम तीन डिग्री तापमान में रात काटनी पड़ रही है। हीटर की व्यवस्था नहीं होने के कारण इनकी दिक्कतें दोगुनी हो जाती हैं। कई रोगियों ने खुद के प्रयासों से हीटर लगाए हैं, लेकिन कई रोगियों के पास हीटर नहीं है।

जिला अस्पताल 120 बेड का है। 30 बेड का मेडिकल वार्ड कोविड रोगियों के लिए रिजर्व रखा गया है। रोगियों की संख्या बढ़ने के कारण इनको बरामदे में बेड लगाकर भर्ती किया गया है।
- डॉ. केसी भट्ट, पीएमएस जिला अस्पताल पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed