फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   New locations were searched but 108 ambulances were not found for deployment

Pithoragarh News: नई लोकेशन खोजीं लेकिन तैनाती के लिए नहीं मिलीं 108 एंबुलेंस

Tue, 06 May 2025 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 06 May 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
New locations were searched but 108 ambulances were not found for deployment
पिथौरागढ़। दुर्गम जिले के हर मरीज और गर्भवती को आपातकालीन सेवा का लाभ मिले, इसके लिए 108 एंबुलेंस की तैनाती के लिए नई लोकेशन चिह्नित की गई हैं। यहां तैनाती के लिए नई एंबुलेंस की मांग का प्रस्ताव शासन में भेजा गया है। तीन महीने बाद भी यह प्रस्ताव शासन में अटका है। ऐसे में इन स्थानों के मरीजों और गर्भवतियों को समय से अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस का इंतजार करना मजबूरी बन गया है।
विज्ञापन

सीमांत जिले के आठ ब्लॉकों की छह लाख की आबादी को आपातकालीन स्थिति में समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 सेवा की 18 एंबुलेंस तैनात हैं। आए दिन जिला और महिला अस्पताल से रेफर मरीजों को हायर सेंटर पहुंचाने के लिए तीन से चार एंबुलेंस का उपयोग हो रहा है। लंबे समय से इनकी कमी महसूस होने पर स्वास्थ्य विभाग ने तीन महीने पूर्व छह नई एंबुलेंस की मांग शासन से की थी ताकि जिले के हर क्षेत्र के मरीज और गर्भवती को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

नई एंबुलेंस की तैनाती के लिए डूनी, गुंजी और महिला अस्पताल सहित छह नई लोकेशन चिह्नित भी की गई थीं लेकिन तीन महीने बाद भी यह प्रस्ताव फिलहाल शासन में अटका हुआ है। एंबुलेंस की कमी के चलते परिजनों के लिए मरीजों और गर्भवतियों को समय पर अस्पताल पहुंचाना कठिन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब देने लगी हैं पुरानी एंबुलेंस
सीमांत जिले के लिए 108 एंबुलेंस की खरीद वर्ष 2019 में हुई थी। छह साल पुरानी सभी एंबुलेंस एक लाख किमी से अधिक का सफर तय कर चुकी हैं। बूढ़ी एंबुलेंस में आए दिन खराबी आ रही है। वहीं कई बार खराबी को दूर करने के लिए स्पेयर पार्ट्स के साथ ही नए टायर भी समय पर नहीं मिलते। इस अव्यवस्था के चलते मरीजों और गर्भवतियों की जान भी आफत में फंसती है। हालांकि आपातकालीन सेवा के अधिकारी परिवहन विभाग से फिटनेस के आधार पर सभी एंबुलेंस सही होने की बात कर रहे हैं।

कोट
एंबुलेंस की तैनाती के लिए नई लोकेशन चिह्नितत की गई हैं। नई एंबुलेंस मिलने के बाद ही चिह्नितत स्थानों पर इनकी तैनाती की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने नई एंबुलेंस की मांग शासन में भेजी है। हर मरीज को आपातकालीन सेवा का लाभ देने के लिए प्रबंधन गंभीर है। - भाष्कर शर्मा, जिला प्रभारी, 108 आपातकालीन सेवा, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed