{"_id":"955226ffffb3e6693299b7e2df79dff7","slug":"nepal-s-pony-imposed-restrictions-on-porter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के पोनी, पोर्टर्स पर लगाया प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल के पोनी, पोर्टर्स पर लगाया प्रतिबंध
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 12 Aug 2015 04:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीबीपी सातवीं वाहिनी ने नेपाल के पोनी और पोर्टर्स पर छियालेख से आगे जाने पर रोक लगा दी है। अखिल नेपाल क्रांतिकारी छात्र संगठन के कालापानी और लिपुलेख कूच को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। अब आईटीबीपी छियालेख स्थिति पोस्ट में चेकिंग कर रही है। कैलास मानसरोवर यात्रियों के साथ जाने वाले पोनी और पोर्टर्स की विशेष चेकिंग की जा रही है। यदि किसी पोनी और पोर्टर्स के पास एसडीएम की ओर से जारी परमिट भी होगा तो भी उसको छियालेख से आगे नहीं जाने दिया जाएगा।
बुधवार को जब कैलास मानसरोवर यात्रियों का 15वां दल छियालेख पहुंचा तो यात्रियों को सघन चेकिंग की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। आईटीबीपी के सेनानी केदार सिंह रावत ने बताया कि नेपाल के कुछ संगठनों ने कालापानी और लिपुलेख कूच का आह्वान किया है। इसे देखते हुए सख्ती बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि गुंजी से लेकर छियालेख तक अब आईटीबीपी की गश्त तेज कर दी गई है। किसी भी स्तर पर विरोधी गतिविधि को नहीं होने दिया जाएगा।