{"_id":"5f760b2a8ebc3e9bfb487525","slug":"nepal-police-arrested-two-with-25-kg-charas-pithoragarh-news-hld3989596125","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल पुलिस ने 25 किग्रा चरस के साथ दो को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल पुलिस ने 25 किग्रा चरस के साथ दो को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैतड़ी (नेपाल)। नेपाल पुलिस ने बझांग जिले में दो लोगों से 25 किलो चरस बरामद की है। वे चरस बेचने के लिए भारत ले जा रहे थे।
बझांग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बंगला नगर पालिका दो के बहादुर धामी और धन धामी 25 किलो चरस भारत ले जाने की फिराक में थे। दोनों चरस के साथ लिम नामक स्थान पर छुपे थे।
सहायक उपनिरीक्षक केशव जोशी और जांच टीम ने छापा मारकर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से बैग में रखी 25 किलो चरस बरामद हुई। उन्होंने कहा कि वह चरस भारत बेचने ले जा रहे थे। वहां उन्हें इसके अच्छे दाम मिलने की उम्मीद थी। उन्होंने बताया यह चरस उन्हें किसी व्यक्ति ने दी थी। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच अनुसंधान शाखा को सौंप दी गई है।