फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Neither rehabilitation nor safety after ten months of disaster

आपदा के दस माह बाद न पुनर्वास और न सुरक्षा

Sat, 20 May 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Sat, 20 May 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Neither rehabilitation nor safety after ten months of disaster
आमथल में पिछले वर्ष की आपदा से ध्वस्त मकान - फोटो : amar ujala

आपदा से पीड़ित लोगों के प्रति सरकार और प्रशासन का रवैया किस तरह का रहता है, यह आमथल के आपदा पीड़ितों की व्यथा देखकर सामने आता है। 30 जून 2016 को आई आपदा से आमथल में देवकी देवी का मकान टूट गया था। उनके आंगन में मलबा पटने से आवाजाही भी कठिन हो गई। आपदा के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने देवकी को आश्वासन दिया था उसके लिए नया मकान बनाया जाएगा, लेकिन कुछ समय बीतने के बाद कोई भी देखने के लिए नहीं आया।

विज्ञापन


देवकी ने बताया कि आपदा के बाद से वह दूसरे के मकान में शरण लेकर रह रही हैं। उनको यह उम्मीद थी कि शायद सरकार मकान बनाने के लिए धनराशि मंजूर करेगी, लेकिन तात्कालिक सहायता के नाम पर पांच हजार रुपये देने के बाद अधिकारियों ने किसी प्रकार की मदद नहीं दी। उन्होंने कहा कि मकान के आंगन की दीवार टूट गई। मकान का एक हिस्सा आपदा की भेंट चढ़ गया। अब तक प्रशासन ने मलबा तक नहीं हटाया है। वह कहती हैं कि इस बार हुई बारिश के समय मकान में फिर से पानी भरने लग गया और मकान किसी भी समय ध्वस्त हो सकता है।
विज्ञापन


देवकी बताती हैं कि इस मामले को जिलाधिकारी के सामने रखना चाहती है लेकिन स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से 60 किलोमीटर दूर पिथौरागढ़ जा पाना संभव नहीं है। थल के तहसीलदार रघुवीर सिंह का कहना है कि आपदा पीड़ित को मकान दिलाने का प्रस्ताव बनाकर पिछले साल ही डीएम को दे दिया गया था। शासन से मंजूरी मिलने पर देवकी का मकान बनाने के लिए धनराशि दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आमथल जाने वाले रास्तों की मरम्मत नहीं
आपदा के समय टूटे आमथल जाने वाले रास्तों की अब तक मरम्मत नहीं हो पाई है। स्कूली बच्चे और गांव के लोग जानजोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। गांव के लोगों का कहना है कि आपदा मद में आने वाली धनराशि का कहां उपयोग होता है, इसका पता नहीं है। वास्तविक प्रभावित को कभी कोई राहत नहीं मिल पाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed