{"_id":"5882393e4f1c1b367fefe1e2","slug":"munsyari-temperatures-just-below-zero","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी में तापमान अभी शून्य से नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी में तापमान अभी शून्य से नीचे
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी
Updated Fri, 20 Jan 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी में बेटुलीधार के ढलानों में फैली बर्फ की चादर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी के आसपास के इलाकों में हुए भारी हिमपात के कारण तापमान में सुधार नहीं आ पा रहा है। शुक्रवार को मुनस्यारी नगर का न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान अभी 10 डिग्री से ऊपर नहीं जा पा रहा है। मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड से धूप आने तक लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और सूर्यास्त होते ही घरों में दुबक रहे हैं। बिना हीटर और अंगीठी के रात गुजार पाना संभव नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहने से न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। जिला मुख्यालय में कड़ाके की ठंड का असर बना है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तापमान में गिरावट जारी रहेगी और कम से कम इस महीने कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलेगी। धारचूला तहसील के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को हिमपात नहीं हुआ, लेकिन बृहस्पतिवार तक हुई भारी बर्फबारी के कारण कैलाश मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग पूरी तरह ढका हुआ है।
विज्ञापन
आज फिर बादल छाने लगेंगे
पिथौरागढ़। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि शनिवार को कुछ स्थानों पर गरज वाले बादल सक्रिय होंगे। ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की संभावना बन रही है। बादल छाने से न्यूनतम तापमान में थोड़ा बढ़ोतरी होगी। अभी कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा।
विज्ञापन
नमी का स्तर कम होने से बारिश नहीं हो रही
पिथौरागढ़। मौसम विभाग के अनुसार निचले इलाकों में नमी का स्तर कम होने से बारिश नहीं हो पा रही है। पिछले चार दिनों से आसमान बादलों से घिरा रहा, लेकिन बारिश की बूंद नहीं गिरी। मौसम विभाग के अनुसार नमी का स्तर बढ़ते ही निचले इलाकों में भी बारिश हो जाएगी।