{"_id":"5b3f9d354f1c1b0a278b4db1","slug":"munasariya-boys-team-winners-second-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे साल भी मुनस्यारी ब्वॉयज की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे साल भी मुनस्यारी ब्वॉयज की टीम विजेता
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
थल में चल रही फुटबाल प्रतियोगिता में ट्रॉफी के साथ विजयी खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल फुटबॉल क्लब की ओर से आयोजित द्वितीय चैंपियन फुटबाल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। मुनस्यारी ब्वॉयज ने फाइनल मुकाबले में 4-1 से जेटीएफसी थल को हराकर लगातार दूसरे वर्ष ट्राफी पर कब्जा किया।
मिनी स्टेडियम में मुख्य अतिथि दान सिंह बिष्ट ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। मुनस्यारी ब्वॉयज और जेटीएफसी के बीच हुए मैच में मुनस्यारी ब्वॉयज की टीम ने शुरू से ही पकड़ मजबूत बनाई थी। फारवर्ड राजू गोस्वामी ने गोल दाग कर स्कोर 1-0 कर दिया। खेल के 17 वें मिनट में जेटीएफसी थल के फारवर्ड अंकित बोरा ने गोल कर मैच के स्कोर को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। मध्यांतर बाद मुनस्यारी ब्वॉयज के कप्तान नितीश पांगती ने गोल कर 2-1 की बढ़त दे दी। फिर फारवर्ड खिलाड़ी राजू गोस्वामी ने अपना दूसरा गोल कर स्कोर को 3-1 कर दिया। खेल खत्म होने से तीन मिनट पहले मुनस्यारी ब्वॉयज के फारवर्ड पवन थापा ने एक और गोल करते हुए स्कोर 4-1 की बढ़त बनाकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।
मैच में रेफरी पंकज रावत, लाइनमैन नीरज कुमार, अंशु लोहनी थे। आंखों देखा हाल केजी पंत एवं नीरज जोशी ने सुनाया। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मुनस्यारी ब्वॉयज के कप्तान नितीश पांगती, सर्वश्रेष्ठ गोल कीपर जेएफटीसी थल के कमलेश नित्वाल, उदीयमान खिलाड़ी टीएफसी थल के अंशु लोहनी पुरस्कृत किए गए। फेयर प्ले ट्रॉफी सरमोली की टीम को दिया गया। क्लब की ओर से विजेता को ट्रॉफी के साथ 14 हजार, उपविजेता को ट्रॉफी के साथ सात हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए गए। क्लब के संरक्षक देवराज सत्याल मुख्य अतिथि दान सिंह बिष्ट, गंगा सिंह मेहता, बबलू सामंत, थाना प्रभारी भगवान गोस्वामी, मनोहर सिंह क्वीरीयाल, देवेंद्र भैंसोड़ा, महिला मंगल दल सहित रूस में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे डा.गौरव मेहता ने भी विजेता टीमों को नकद पुरस्कार दिया। क्लब अध्यक्ष राजू पंचपाल, प्रवक्ता विशाल बिष्ट ने सभी का आभार जताया।