फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Movement is taking place by risking life from a shabby trolley

जर्जर ट्राली से जान जोखिम में डालकर हो रही आवाजाही

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
Movement is taking place by risking life from a shabby trolley
नाचनी में इसी ट्राली से होता है आवागमन। - फोटो : AMAR UJALA
नाचनी/पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के नाचनी कस्बे से बागेश्वर को जोड़ने वाला झूला पुल अभी तक नहीं बन पाया है। यह पुल वर्ष 2018 की आपदा में बह गया था। इस स्थान पर अब ट्राली से आवाजाही कर रहे हैं। ट्राली भी नीचे की ओर झुक गई है। इससे जान जोखिम में डालकर आवागमन हो रहा है। नाचनी में रामगंगा नदी के इस पार पिथौरागढ़ तो उस पार बागेश्वर जिले के गांव हैं। बागेश्वर जिले के यह गांव बाजार सहित अन्य कामों के लिए पिथौरागढ़ के नाचनी बाजार पर ही निर्भर रहते हैं। आपदा में पुल बहने के बाद इस स्थान पर हर साल लकड़ी का कच्चा पुल बनाया जाता है जो बरसात में नदी का जल स्तर बढ़ने पर बह जाता है। इस साल भी यह पुल भी बह गया है। अब लोग लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई गई ट्राली से आवागमन कर रहे हैं, लेकिन यह ट्राली भी केबिल लूज होने से नीचे की ओर लटक गई है। इससे ट्राली खींचने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही जान का जोखिम भी बना है। व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश बथियाल ने लोनिवि के जेई राजीव को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर आए विभागीय कर्मी बलवंत मेहता ने निरीक्षण के बाद जानकारी अधिकारियों को दी है। नाचनी व्यापार संघ सहित अन्य स्थानीय लोगों ने शीघ्र ट्राली का सुधार करने और नए झूला पुल का निर्माण करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed