{"_id":"5cfd4722bdec22077f3af29f","slug":"mountaineers-from-nanda-devi-area-prepare-dead-bodies","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदा देवी क्षेत्र से पर्वतारोहियों के शव निकालने की योजना तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदा देवी क्षेत्र से पर्वतारोहियों के शव निकालने की योजना तैयार
Sun, 09 Jun 2019 11:21 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
नंदा देवी पर्वत पर बर्फ में पड़ा शव।
- फोटो : AMAR UJALA
नंदा देवी क्षेत्र के पर्वतारोहियों के शवों को निकालने के लिए सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की ओर से योजना तैयार कर ली गई है। मौसम अनुकूल होने पर मंगलवार की सुबह तक टीम के सदस्य पिंडारी ग्लेशियर की ओर से पैदल नंदा चोटी के लिए रवाना हो सकते हैं।
13 मई को मुनस्यारी से नंदादेवी ईस्ट के लिए रवाना हुए 13 सदस्यीय दल में से ब्रिटेन निवासी मार्टिन मोरिन, जोन चार्लिस मैकलर्न, रिचर्ड प्याने, रूपर्ट वेवैल, अमेरिका के एंथोनी सुडेकम, रोनाल्ड बीमेल, आस्ट्रेलिया की महिला पर्वतारोही रूथ मैकन्स और इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशन के जनसंपर्क अधिकारी चेतन पांडेय पर्वतारोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हो गए थे। सर्च अभियान के दौरान बर्फ में पांच शव दिखाई दिए थे। जिस स्थान पर शव पड़े थे वहां खतरनाक दर्रे होने से सेना के हेलीकाप्टर से इन्हें निकालने का प्रयास सफल नहीं हो सका था। रविवार को भी वायुसेना के हेलीकाप्टरों से सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों ने नंदा देवी ईस्ट की चोटी और उसके आसपास रेकी की। आईटीबीपी डीआईजी एपीएस निंबाडिया ने बताया कि आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के दक्ष पर्वतारोहियों की टीम ने जिस स्थल पर शव देखे हैं वहां पहुंचने की येाजना तैयार कर ली है। मौसम अनुकूल होने पर पिंडारी की ओर से नंदा देवी के लिए मंगलवार तक पर्वतारोहियों की टीम रवाना हो जाएगी।