{"_id":"6549231bfe74d9d7ea0fbb6d","slug":"more-than-six-thousand-students-will-vote-in-pithoragarh-campus-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-6662-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ कैंपस में छह हजार से अधिक विद्यार्थी करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ कैंपस में छह हजार से अधिक विद्यार्थी करेंगे मतदान
Mon, 06 Nov 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ कैंपस में छात्रसंघ चुनाव को लेकर मतदाता सूची तैयार करते निर्वाचन समिति के सदस्य। संव
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ कैंपस में छात्रसंघ चुनाव में 6281 विद्यार्थी 16 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। रविवार को 18 उम्मीदवारों के नामांकन प्रपत्र जांच में सही पाए गए। एक उम्मीदवार के प्रपत्र पूरे नहीं होने से उसका नामांकन निरस्त कर दिया गया था। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि और सांस्कृतिक सचिव पर एक-एक नामांकन के बाद उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है।
सोमवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने के साथ ही बूथ निर्माण कार्य किया गया। छात्र अधिष्ठाता कल्याण डॉ. डीके उपाध्याय ने बताया कि 14 बूथ पर मतदान होगा। इसके लिए 14 पीठासीन अधिकारियों के साथ 66 प्राध्यापक और अन्य मतदान में सहयोग करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए कवींद्र चंद, पीयूष उप्रेती, अनिल सिंह खड़ायत, उपाध्यक्ष पद पर सिद्धार्थ सिस्ताल, भूपेंद्र सिंह चलाल, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर ललिता बिष्ट, दिशा भट्ट, सचिव पद पर मुकेश कुमार, दिनेश प्रकाश, दीपक खड़का, संयुक्त सचिव पद पर नितेश सिंह उपरारी, विवेक कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर योगेश सिंह धामी, कबीर सिंह धामी, प्रियांशु सिंह देऊपा, प्रिया धामी के भाग्य का फैसला छह हजार से अधिक मतदाता करेंगे।
इधर संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय के प्राध्यापकों पर चुनाव को लेकर गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए उनकी तैनाती का विरोध किया है। छात्र अधिष्ठाता कल्याण डॉ. डीके उपाध्याय ने मामले में डीएम को पत्र भेजकर समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- --
निर्विरोध निर्वाचन
पिथौरागढ़। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर मोहित पांडेय, सांस्कृतिक परिषद सचिव पद के लिए करन चंद्र तिवारी का निर्विरोध निर्वाचन तय है। दोनों पदों पर एक-एक उम्मीदवार है।
-- -- -
बिना परिचय पत्र के प्रवेश प्रतिबंधित
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ कैंपस में छात्रसंघ चुनाव के दौरान बिना परिचय पत्र के प्रवेश वर्जित रहेगा। कैंपस निदेशक डॉ. हेमचंद्र पांडेय ने सभी छात्र-छात्राओं से परिचय पत्र के साथ आने की अपील की है।
-- -- -- -- -- -
एसडीएम के सामने रखी बात
पिथौरागढ़। अभाविप समर्थित सांस्कृतिक सचिव के उम्मीदवार अभिषेक पंत का नामांकन रद्द होने पर रविवार देर रात तक एनएसयूआई और अभाविप कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटा। उन्होंने कैंपस प्रबंधन पर कागज गायब करने का आरोप लगाया। सोमवार को एसडीएम अनिल शुक्ला के सामने अभाविप के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी। उन्होंने शिकायत निवारण समिति को पत्र देकर मामले का समाधान करने की मांग की।
-- -- -- -
अभाविप-एनएसयूआई समर्थित हैं उम्मीदवार
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ कैंपस समेत, बलुवाकोट, बेड़ीनाग और मुनस्यारी महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के उम्मीदवार अभाविप और एनएसूयआई समर्थित हैं। पिथौरागढ़ कैंपस में त्रिकोणीय मुकाबला है। बेड़ीनाग में अध्यक्ष पद के लिए विजय रावत, पुष्कर सिंह धानिक, कोषाध्यक्ष पद पर नम्रता, राहुल सिंह नेगी, मुनस्यारी में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की भागीरथी मर्तोलिया, एबीवीपी की गीता कार्की, संयुक्त सचिव पद पर हंसा कुमारी, कमला कठायत, धारचूला में अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। जबकि अन्य पदों पर एक-एक नामांकन के बाद निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। गंगोलीहाट, डीडीहाट, मुवानी, गणाईगंगोली में छात्रसंघ का निर्वाचन निर्विरोध हो गया है। इन स्थानों में एक-एक उम्मीदवार के नामांकन प्रपत्र भरने के बाद समर्थकों ने तीन नवंबर को ही जुलूस निकालकर जीत का जश्न मना लिया है।
ं