फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mohan Chandra got the command of Pithoragarh Bar

Pithoragarh News: मोहन चंद्र को मिली पिथौरागढ़ बार की कमान

Sat, 05 Jul 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 05 Jul 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mohan Chandra got the command of Pithoragarh Bar
पिथौरागढ़ में बार एसो​सिएशन के नवनियुक्त पदा​धिकारी और अ​धिवक्ता। संवाद
पिथौरागढ़। बार संघ का चुनाव संपन्न हुआ। मोहन चंद्र भट्ट लगातार सातवीं बार अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 46 मतों से हराया है। उपाध्यक्ष पद पर अनिल रौतेला भी लगातार चौथी बार निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा सचिव पद पर पंकज शर्मा, संयुक्त सचिव पद पर विनोद मतवाल, कोषाध्यक्ष पद पर सुमित पंत को विजय मिली।
विज्ञापन

नगर के जिला न्यायालय में बार संघ के पांच पदों के लिए शनिवार सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। जिले भर के 158 अधिवक्ता मतदान के उत्साह के साथ जिला न्यायालय पहुंचे। सभी ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर संघ के पदाधिकारियों का चुनाव किया। दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद मतगणना शुरू हुई और देर शाम परिणाम घोषित हुआ।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर भट्ट को 96 जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अजय बोहरा को 50 मत मिले। सिर्फ 10 मत पाकर राजेश तिवारी को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
उपाध्यक्ष पद पर अनिल रौतेला को 127 मतों के साथ विजय मिली। उनके प्रतिद्वंदी मनोज कुमार जोशी को 27 मत मिले। सचिव पद पर पंकज शर्मा ने 89 मत पाकर बाजी मारी। इस पर पर मोहन सिंह नाथ को 46 व आशीष हावर्ड को 23 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपसचिव पद पर विनोद सिंह मतवाल को 80, नवीन चंद्र पांडे को 39 और मनु भट्ट को 31 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर सुमित पंत अधिक 69 मत पाकर विजेता रहे। संजय भट्ट को 55 व मोहन पंत को 28 मतों पर संतोष करना पड़ा।

विजयी प्रत्याशियों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई जबकि हारे प्रत्याशी निराश होेकर घर लौटे। मुख्य चुनाव अधिकारी अधिकारी पीसी पाटनी, पर्यवेक्षक प्रह्लाद चौधरी और मेहरबान सिंह कोरंगा की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed