फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Minor scooters running on city streets

नगर की सड़कों पर स्कूटी दौड़ा रहे नाबालिक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Minor scooters running on city streets
पिथौरागढ़ के चंडाक ट्रैकिंग रुट पर स्कूटी चालाता नाबालिक। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगर की सड़कों पर इन दिनों नाबालिग बच्चे तेज गति से स्कूटी चलाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस को जानकारी होने बाद भी इन बच्चों के परिजनों पर कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सैर पर निकले लोगों को दो स्कूटी सवार नाबालिग बच्चे स्टंट करते दिखे। सुबह की सैर पर निकले लोगों को स्कूटी चला रहे दो बच्चों ने डरा दिया। उनमें से एक 14-15 साल का किशोर तो कई बार हाथ छोड़कर स्कूटी चलाते देखा गया। तेज गति से स्कूटी चला रहे दोनों नाबालिग बच्चों ने कई चक्कर घंटाकरण से वरदानी मंदिर के लगाए। बच्चे दो बार चंडाक ट्रैकिंग रूट पर बनी पगडंडी पर भी स्कूटी दौड़ाते मिले। दोनों स्कूटी सवार किशोरों ने न तो हेलमेट ही पहना था और मुंह पर मास्क लगाया था। इस सड़क पर नगर कोतवाल सहित पुलिस के कई जवान सुबह की सैर के लिए आते हैं। किसी ने भी रोककर इनके ड्राइविंग लाइसेंस चेक तक नहीं किए। इन दिनों पुलिस के कुंभ मेले में जाने की वजह से नगर में चेकिंग अभियान नहीं हो रहा है। इसके चलते नाबालिग बच्चे सड़कों पर दोपहिया वाहन से फर्राटा भरते दिखाई देते हैं। पिछले दिनों विजडम तिराहे पर एक नाबालिग की आवरटेक करते समय डंपर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed