पिथौरागढ़: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी सात माह बाद हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार, पॉक्सो के तहत जेल भेजा
धारचूला क्षेत्र की एक नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी रमेश सिंह राणा हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी सोलन जिले के नालागढ़ थाना क्षेत्र से हुई। पीड़िता के गर्भवती होने के बाद यह मामला सामने आया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र की एक नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी रमेश सिंह राणा हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी सोलन जिले के नालागढ़ थाना क्षेत्र से हुई। पीड़िता के गर्भवती होने के बाद यह मामला सामने आया था।
पुलिस के अनुसार, करीब एक माह पहले धारचूला की नाबालिग का स्वास्थ्य बिगड़ने पर उसे महिला अस्पताल लाया गया था। जांच में पता चला कि वह सात महीने की गर्भवती है। अगले दिन ही उसका गर्भपात भी हो गया। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पीड़िता ने पूछताछ में नाचनी के क्वीटी निवासी रमेश सिंह राणा का नाम बताया और तहरीर दी। मामला सामने आते ही आरोपी भाग गया था। पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही थी।
बीते दिनों पुलिस को आरोपी के हिमाचल प्रदेश में होने की जानकारी मिली। कोतवाल ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में एक टीम हिमाचल प्रदेश भेजी गई। टीम ने आरोपी को थियून गांव, नालागढ़ थाना, सोलन से गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
गर्भवती कर शादी से मुकर गया आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता गर्भवती हुई वह नाबालिग थी और उसके बालिग होने में कुछ महीने ही शेष थे। गर्भवती होने के बाद वह आरोपी से लगातार विवाह करने की बात कर रही थी। आरोपी इससे मुकर गया। महिला अस्पताल पहुंचने के कुछ दिन बाद ही वह बालिग हो गई। इसके बाद भी आरोपी ने उसके साथ विवाह करने से साफ मना कर दिया हालांकि गर्भवती होने के समय वह नाबालिग थी तो आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है।