{"_id":"6a8d3964de78caf9e80fb907","slug":"adi-kailash-route-closed-due-to-landslide-in-byaldhar-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारचूला: ब्यालधार में पहाड़ी से गिरे बोल्डर, आदि कैलाश यात्रा मार्ग हुआ बंद; BRO ने पहले ही रोक दी थी आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारचूला: ब्यालधार में पहाड़ी से गिरे बोल्डर, आदि कैलाश यात्रा मार्ग हुआ बंद; BRO ने पहले ही रोक दी थी आवाजाही
Tue, 25 Aug 2026 12:12 PM IST
Heera
शालू दताल
शालू दताल
Published by: Heera
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:12 PM IST
सार
धारचूला में आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर ब्यालधार के पास मंगलवार सुबह भूस्खलन से सड़क बंद हो गई, जिससे दर्जनों वाहन फंस गए। बीआरओ की 65 आरसीसी ग्रेफ टीम ने पहले ही आवाजाही रोक दी थी, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
ब्यालधार में भूस्खलन से आदि कैलाश मार्ग बंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर मंगलवार सुबह ब्यालधार (पांगला से दो किमी आगे) के पास अचानक भारी भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा गिरने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई, जिससे दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए। हालांकि, बीआरओ की 65 आरसीसी ग्रेफ टीम ने पहले ही भूस्खलन की आशंका भांप ली थी और वाहनों की आवाजाही रोक दी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
बीआरओ अधिकारी ने बताया कि दो जेसीबी मशीनों से मलबा हटाने का काम चल रहा है, और शाम तक सड़क खोलने की उम्मीद है। थाना पांगला के हेड कांस्टेबल सोबन बनग्याल ने सभी वाहन स्वामियों से सुरक्षित स्थानों पर रुकने की अपील की है।
विज्ञापन