फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   25 goats died due to lightning in Bangapani Pithoragarh

पिथौरागढ़: बंगापानी में बिजली गिरने से 25 बकरियां मरीं, पशुपालक को हुआ है नुकसान

Tue, 25 Aug 2026 04:46 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: Heera Updated Tue, 25 Aug 2026 04:46 PM IST
सार

बंगापानी के धामी गांव में बिजली गिरने से एक पशुपालक की 25 बकरियों की मौत हो गई। इस घटना से पशुपालक को भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
25 goats died due to lightning in Bangapani Pithoragarh
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी के धामी गांव में बिजली गिरने से एक पशुपालक की 25 बकरियों की मौत हो गई। इस घटना से पशुपालक को भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार को धामी गांव निवासी खड़क सिंह धामी की बकरियां जंगल में चर रही थीं। दोपहर के समय अचानक मौसम खराब हो गया। इसी दौरान बिजली गिरने से सभी 25 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। ब्लॉक प्रमुख कविता महर ने बताया कि खड़क सिंह की आजीविका का मुख्य जरिया पशुपालन है। बकरियों की मौत से उसे भारी नुकसान हुआ है। अब उसके लिए आजीविका चलाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने डीएम से फोन पर वार्ता कर शीघ्र पशुपालन टीम भेजने की मांग की। डीएम ने प्रभावित पशुपालक को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed