{"_id":"61438c8a8ebc3ebeb708d682","slug":"minor-attacked-two-students-one-seriously-injured-pithoragarh-news-hld438202117","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग ने दो छात्रों पर किया हमला, एक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग ने दो छात्रों पर किया हमला, एक गंभीर घायल
विज्ञापन
जख्मी छात्र।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। स्कूल जा रहे दो छात्रों पर एक नाबालिग ने नेल कटर में लगे चाकू से हमला कर दिया। हादसे में एक छात्र की हालत बेहद गंभीर है और उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दूसरे छात्र की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अभी घायल छात्रों के परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। थानाध्यक्ष के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इससे पहले भी वह अपने घर में पैसों को लेकर हंगामा कर चुका है।
बृहस्पतिवार को चौकोड़ी के निजी इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले 11वीं के छात्र पंकज कार्की(16) और 12वीं के छात्र कमल धानिक( साढ़े सत्रह साल) पर एक नाबालिग ने मामूली कहासुनी में नेल कटर के चाकू से हमला कर दिया। हादसे में पंकज के पेट जबकि कमल धानिक के कान पर चोट आई है। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ीनाग पहुंचाया। डॉक्टरों ने पंकज की गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष प्रताप नेगी का कहना है कि तहरीर मिलते ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हमलावर नाबालिग है और वर्तमान में रुद्रपुर के एक कॉलेज से पॉलीटेक्निक कर रहा है।
हमलावर को लोगों ने पीटा
बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। स्कूल जा रहे दो छात्रों पर हमला करने वाले नाबालिग को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसे जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ भी जुट गई।
विज्ञापन
परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने गया था थाने
बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। चौकोड़ी के निजी स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्रों पर हमला करने वाला नाबालिग वर्ष 2017 में उसी स्कूल से हाईस्कूल पास करने के बाद रुद्रपुर में पॉलीटेक्निक करने चला गया था। एक दिन पहले वह बेड़ीनाग थाने में माता-पिता के खिलाफ तहरीर देने पहुंचा था। बेड़ीनाग के थानाध्यक्ष पीएस नेगी ने बताया कि माता-पिता के खिलाफ तहरीर लेकर आए नाबालिग का कहना था कि वह पुणे से क्रिकेट का प्रशिक्षण लेना चाहता है लेकिन परिजन पैसा नहीं दे रहे हैं। इसके बाद उसे समझा बुझा कर घर भेज दिया था। लेकिन एक दिन बाद ही उसने दो छात्रों पर हमला कर दिया। नाबालिग के माता-पिता का कहना है कि रुद्रपुर में पॉलीटेक्निक करने के दौरान उसकी मानसिक हालात खराब हुई थी। घर आने पर वह रुपयों को लेकर कई बार हंगामा करता था।