फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ministerial employees held a meeting and discussed the problems

Pithoragarh News: मिनिस्टीरियल कर्मियों ने बैठक कर समस्याओं पर चर्चा की

Thu, 08 May 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 08 May 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Ministerial employees held a meeting and discussed the problems
पिथौरागढ़। लोनिवि के मिनिस्टीरियल कर्मियों ने बृहस्पतिवार को संघ भवन में बैठक कर समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों पर उनके अनुरोध पत्रों को अग्रसारित न करने का आरोप लगाते हुए कार्यशैली में सुधार लाने की मांग की। कहा कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष चंद्र सिंह रौतेला के नेतृत्व में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की संस्तुति जरूरी है। उन्होंने कहा कि उन्हें राजकीय आवास आवंटित नहीं हो रहे हैं जो उनके हितों की अनदेखी है। कहा अधिकारी उनके अनुरोध पत्रों को अग्रसारित नहीं कर रहे हैं। ऐसे अधिकारियों को अपनी कार्यशैली बदलनी होगी। बैठक में हर विकासखंड में बैठक कर कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा करने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

कर्मियों ने कार्यालयों में उनके बैठने के लिए उचित व्यवस्था करने की भी मांग की। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाया जाएगा। मुख्य अतिथि संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष गणेश सिंह ने कर्मियों की मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। बैठक में जिला मंत्री धाम सिंह कोरंगा, मोहन सिंह मेहता, जगदीश सिंह मेहता, किशन सिंह कार्की, ललित पुनेड़ा, विरेंद्र सिंह पाना, विजय नाथ गोस्वामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed