फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mini marathon in Munasari

मुनस्यारी में मिनी मैराथन का आयोजन

Tue, 16 May 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। Updated Tue, 16 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Mini marathon in Munasari
मुनस्यारी में मिनी मैराथन - फोटो : amar ujala

मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। यहां सरमोली गांव में सोमवार को आयोजित मिनी मैराथन में कई लोगों ने हिस्सा लिया। धावकों ने 2550 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बेटुलीधार तक का रन किया। दो वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के 58, सीनियर वर्ग के 36 धावक शामिल हुए। 

विज्ञापन


जूनियर वर्ग के लिए पांच किमी और सीनियर वर्ग के लिए 12 किमी की दूरी तय की गई। मिनी मैराथन की आयोजक मल्लिका विर्दी ने बताया कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने, उनमें खेल की भावना विकसित करने, शरीर को फिट रखने के लिए हर साल यह प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।
विज्ञापन


सरमोली बैंड में मैराथन को हरी झंडी दिखाते हुए समाजसेवी बसंती रावत ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से पर्यटकों को भी आकर्षित किया जा सकता है। मिनी मैराथन में स्थान पाने वालों को बाद में सम्मानित किया जाएगा। मिनी मैराथन 2300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सरमोली से शुरू हुई और धावकों ने बेटुलीधार तक के ट्रैक को पूरा किया। छोटे बच्चों ने इसमें उत्साह के साथ भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed