फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Megha Jethi elected Miss Pithoragarh

मेघा जेठी चुनी गई मिस पिथौरागढ़

Tue, 15 Dec 2015 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 15 Dec 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
Megha Jethi elected Miss Pithoragarh

प्रिशियस सामाजिक सेवा समिति की ओर से कराई गई मिस पिथौरागढ़ 2015 प्रतियोगिता का खिताब मेघा जेठी ने जीत लिया। यहां राजकीय संग्रहालय के सभागार में हुए कार्यक्रम में रिचा भट्ट को फर्स्ट रनरअप और चेतना शर्मा को सेकंड रनरअप चुना गया। मिस फ्रेश फ्रेश आरती राणा, ब्यूटीफुल हेयर कुमकुम सिपाल, ब्यूटीफुल आइज चांदनी, ब्यूटीफुल स्माइल के लिए शिवानी, बेस्ट पर्सनलिटी बीना महरा, गुड नेचर सुरभि कोहली, ब्यूटीफुल गर्ल का इनाम प्रियंका मेहता चुनी गई।

विज्ञापन

मेघा जेठी नारायणनगर के निकट जेठी गांव की रहने वाली हैं। वह इस समय कोटा से मेडिकल की कोचिंग कर रही हैं। फर्स्ट रनरअप रिचा भट्ट विण की रहने वाली हैं और लोनिवि में इंजीनियर हैं। सेकंड रनरअप चेतना पिथौरागढ़ कालेज में बीएससी की छात्रा है। मिस फ्रेश फ्रेश का खिताब जीतने वाली आरती बियरशीबा स्कूल 12वीं की छात्रा हैं। प्रतियोगिता के आयोजक आशीष कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की अवधारणा पर आधारित था। बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ही यह आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में युवतियों ने हिस्सा लिया। फाइनल राउंड के लिए 20 युवतियां चुनी गई। निर्णायक मंडल में रोहेल रूपम, उषा दल, कैलाश और दान सिंह बिष्ट थे। समिति की अध्यक्ष सुधा सिंह, निदेशक रौबिनसन बी सिंह ने सभी का आभार जताया। प्रतियोगिता छह चरणों में कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed