{"_id":"624de13a93b9ed249c4f099b","slug":"meeting-by-dm-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld458674495","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा नदी में कूड़ा डालने वाली बसावटों को चिन्हित किया जाए -डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा नदी में कूड़ा डालने वाली बसावटों को चिन्हित किया जाए -डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। गंगा संरक्षण समिति की बैठक में डीएम डॉ. आशीष चौहान ने गंगा संरक्षण के कार्यों के लिए अधिकारियों को कई निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना नमामि गंगे के तहत गंगा नदी को निर्मल और अविरल बनाने के लिए सहायक नदियों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए कार्य किए जाएंगे। रामगंगा नदी को स्वच्छ बनाने के लिए वृहद स्तर पर व्यापक अभियान चलाया जाएगा। पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
डीएम डॉ. आशीष ने बुधवार को हुई बैठक में एसडीएम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों से उनके क्षेत्रों में उपलब्ध कांपैक्टर मशीन, कूड़ा छंटाई, डंपिंग यार्ड, मलमूत्र और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी संकलित करने के लिए कहा। उन्होंने बल्क वेस्ट जनरेटर बनी रामगंगा नदी के किनारे बसावटों को चिह्नित कर रिपोर्ट देने के लिए कहा। उन्होंने धारचूला और मुनस्यारी में एसटीपी लगाने के लिए आगणन बनाने, थल में कांपैक्टर मशीन को लगाने के लिए भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों के कूड़े की नियमित जांच करने, एंटी स्पिटिंग, पॉलीथिन का इस्तेमाल करने पर चालान करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ अनुराधा पाल, डीएफओ कोको रोसे, एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला, भगत सिंह फोनिया, ईओ दीपक गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
रामगंगा नदी की सफाई के लिए बनाएं रोस्टर
पिथौरागढ़। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने रामगंगा नदी में सफाई के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर रोस्टर बनाने के लिए कहा। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर बीडीओ की अगुवाई में हर सप्ताह वृहद सफाई अभियान चलाने के लिए कहा। उन्होंने रामगंगा किनारे पौधरोपण के लिए स्थल चिह्नित कर मनरेगा से पौधे लगाने की तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने पीडी, सीएचओ, डीडीओ को इसके लिए नोडल अधिकारी बनाया। उन्होंने कहा कि गंगा स्वच्छता अभियान के तहत संचालित और प्रस्तावित कार्यों की सूचना डिजिटल डैशबोर्ड पर अपलोड करने को कहा।