{"_id":"64480e546e3fcc82c00287ae","slug":"meeting-by-dm-in-pithauragarh-pithoragarh-news-c-8-1-122132-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नाबार्ड बनवा रहा 136 करोड़ की 41 परियोजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नाबार्ड बनवा रहा 136 करोड़ की 41 परियोजनाएं
Tue, 25 Apr 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
चंपावत कलक्ट्रेट में नाबार्ड संचालित योजनाओं की समीक्षा करते डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला कार्यालय सभागार में मंगलवार को नाबार्ड के तहत ग्रामीण आधारभूत सुविधा विकास निधि (आरआईडीएफ) के तहत चालू परियोजनाओं की समीक्षा की गई। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अमित पांडेय ने बताया कि जिले में करीब एक सौ छत्तीस करोड़ रुपये की लागत की कुल 41 परियोजनाएं प्रगति पर हैं। इनमें लोनिवि की 12, सिंचाई की नौ, लघु सिंचाई की आठ, डेयरी विकास, ग्रामीण निर्माण विभाग, तकनीकी शिक्षा की तीन-तीन, पशुपालन की दो परियोजना, बागवानी की एक परियोजना शामिल है।
डीएम ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में आरआईडीएफ के तहत नई परियोजना को शासन को भेजने के लिए सभी विभाग प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराएं। कहा कि जनोपयोगी योजनाओं को प्राथमिकता दें। जिले से बेहतर योजनाओं को प्रस्तावित करें। उन्होंने सीडीओ को वर्तमान में संचालित सभी योजनाओं की लगातार समीक्षा करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, ईई लोनिवि बीसी पंत, सीवीओ डॉ. पीएस भंडारी, डीएचओ टीएन पांडेय, ईई लघु सिंचाई प्रशांत कुमार, लीड बैंक प्रबंधक प्रवीण गर्ब्याल आदि रहे।