फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Medicine shops will remain closed today, patients will have to face problems.

Pithoragarh News: आज दवा की दुकानें बंद रहेंगी, मरीजों को झेलनी होगी दिक्कत

Tue, 19 May 2026 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 19 May 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Medicine shops will remain closed today, patients will have to face problems.
पिथौरागढ़/बेड़ीनाग। आज जिले भर में दवा की दुकानें बंद रहेंगी इससे मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। ऑनलाइन दवा के कारोबार के विरोध में कैमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया है। जिले भर में 350 से अधिक दवा की दुकानें पंजीकृत हैं। बुधवार यानि आज सभी दुकानों में ताले लटके रहेंगे। कैमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महेश पंत ने कहा कि दवा के ऑनलाइन कारोबार से स्थानीय कारोबारियों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। इससे रोजगार भी प्रभावित हो रहा है। ऑनलाइन दवा बिक्री में छूट भी दी जा रही है। ऐसा करना स्थानीय कारोबारियों के हित में सही नहीं है। बेड़ीनाग में महाकाली कैमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन के महामंत्री कमलेश पंत ने बताया कि ऑनलाइन दवा की ब्रिकी बंद करने की लंबे समय से मांग की जा रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में सभी दवा कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया है। दवा की दुकानें बंद होने से साफ है कि जिले भर के मरीजों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed