{"_id":"61802ab401ecaa168f0f8f3e","slug":"mdm-in-pithuragarh-school-pithoragarh-news-hld4433794172","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 1475 सरकारी स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 1475 सरकारी स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले के 1475 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) बनना शुरू हो गया है। कोरोना के कारण विद्यालयों में भोजन बनना बंद हो गया था। जिस कारण शिक्षा विभाग करीब 30 हजार बच्चों के खातों में सीधे राशि डाली जा रही थी।
अब मध्याह्न का नाम बदलकर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना (पीपीएसवाई) कर दिया गया है, जिसके तहत सरकारी स्कूलों में अब सीधे केंद्र सरकार से पैसा आएगा।
जिले के राजकीय आदर्श विद्यालय जाजरचिंगरी में सोमवार से पीपीएसवाई का शुभारंभ किया गया। 14 मार्च 2019 के बाद छात्रों को उनके खाते में एमडीएम की राशि दी जा रही थी।
एक सितंबर से अब पीपीएसवाई शुरू की गई है। इसमें राज्य को सीधे केंद्र से राशि मिलेगी। बच्चों को पौष्टिक भोजन दिया जाएगा। राज्य के संयुक्त निदेशक पीके बिष्ट ने आदर्श विद्यालय जाजरचिंगरी का निरीक्षण कर योजना का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) अशोक कुमार जुकरिया का कहना है कि एक सितंबर के बाद विद्यालय में अवकाश है। अवकाश खत्म होने के बाद सभी विद्यालयों में एक से आठ तक के बच्चों के लिए भोजन पकाया जाएगा।
जाजरचिंगरी के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि मशरूम के बाद अब शहद को भी प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना में प्राथमिक तौर पर रखा गया है। इस मौके पर मध्याह्न भोजन के जिला प्रभारी त्रिलोक सिंह नेगी, जिला परियोजना अधिकारी, बीईओ बीएस रावत, नीरू राणा, अमित रावत आदि रहे।