फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Master plan to develop Gujni will be made with 75 crores

Pithoragarh News: 75 करोड़ से बनेगा गुंजी को विकसित करने का मास्टर प्लान

Mon, 28 Aug 2023 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 28 Aug 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Master plan to develop Gujni will be made with 75 crores
पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्र में 10500 फुट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी को विकसित करने के लिए मास्टर प्लान बनाया जाएगा। इसके लिए धन स्वीकृत हो गया है। जल्द ही मास्टर प्लान बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

व्यास घाटी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बसे गुंजी गांव को स्वदेश दर्शन-टू योजना में शामिल किया गया है। इस योजना के तहत पर्यटन क्षमता को बढ़ावा देने का कार्य किया जाएगा। गुंजी गांव को योजना के तहत विकसित करने के लिए केंद्र सरकार से 75 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। इस धनराशि से यहां के विकास के लिए मास्टर प्लान बनाया जाएगा। डिलाइट कंपनी यहां के विकास का मास्टर प्लान बनाएगी। इसमें आवास, स्मारक आदि का निर्माण किया जाएगा। डीएम रीना जोशी का कहना है कि जल्द ही मास्टर प्लान बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

यह है स्वदेश दर्शन योजना
स्वदेश दर्शन योजना को वर्ष 2014-15 में पर्यटन सर्किट के एकीकृत विकास के उद्देश्य से पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार ने शुरू किया था। इस योजना का उद्देश्य भारत में पर्यटन को बढ़ावा देना, विकसित करना है। योजना की परिकल्पना स्वच्छ भारत अभियान, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया आदि योजनाओं के साथ तालमेल बिठाने के लिए की गई है। जिसमें पर्यटन क्षेत्र को रोजगार सृजन, आर्थिक विकास के लिए प्रेरक शक्ति, विभिन्न क्षेत्रों के साथ तालमेल बने और पर्यटन को अपनी क्षमता का एहसास हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed