{"_id":"62ffcd186cc09b3995638c25","slug":"massive-fire-in-pathology-lab-and-medical-store-pithoragarh-news-hld472857035","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: पैथोलॉजी लैब और मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: पैथोलॉजी लैब और मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
Sat, 20 Aug 2022 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 01:03 AM IST
सार
मेडिकल स्टोर और लैब से धुआं उठने पर लोगों को आग लगने का पता चला। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद कांग्रेस नेता हिमांशु ओझा और सुधीर चौहान ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में लगी आग बुझाते दमकर्मी कर्मी और आसपास के लोग।
विस्तार
पिथौरागढ़ नगर के जिला अस्पताल सड़क के पास लिंठ्यूड़ा तिराहे पर स्थित एक मेडिकल स्टोर और पैथोलॉजी लैब में आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जिला अस्पताल के पास भगवती पैथोलॉजी लैब और लुंठी मेडिकल स्टोर में शुक्रवार रात करीब 8.45 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। मेडिकल स्टोर और लैब से धुआं उठने पर लोगों को आग लगने का पता चला। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद कांग्रेस नेता हिमांशु ओझा और सुधीर चौहान ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने दमकल की दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
आग पर नियंत्रण पाने के लिए दुकान के बंद शटर तोड़ने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बावजूद मेडिकल स्टोर में रखीं लाखों की दवाओं के साथ ही पैथोलॉजी लैब में रखे उपकरण जल गए।
विज्ञापन
अगल-बगल की दुकानों में आग के फैलने की आशंका को देखते हुए कुछ दुकानों में से सामान भी हटाया गया। आग से पड़ोस की एक दुकान में आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है लेकिन अभी आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन