फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Maruti van fell into the ditch, two killed, two injured

मारुति वैन खाई में गिरी, दो की मौत, दो घायल

Thu, 10 Dec 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)। Updated Thu, 10 Dec 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन

यहां से 35 किलोमीटर दूर वड्डा-कटियानी मार्ग पर मुवाली के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे एक मारुति वैन करीब 150 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


वैन हाल ही में खरीदी गई थी और उसका नंबर भी एलॉट नहीं हुआ था। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जिला मुख्यालय से सीओ हिमांशु साह, प्रभारी कोतवाल राजीव उनियाल, झूलाघाट थाने से उपनिरीक्षक पीसी मेलकानी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वड्डा चौकी से भी पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक कटियानी से वड्डा को आ रही वैन एक मोड़ पर संतुलन बिगड़ने के कारण खाई में गिर गई। आसपास के लोगों ने वैन को खाई में गिरते देख लिया और पुलिस को सूचना दी। दुर्घटना में कटियानी निवासी दीवान सिंह (40) पुत्र लक्ष्मण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कटियानी निवासी हेम सिंह धामी (42) पुत्र राम सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में चालक सुनील सिंह (27) पुत्र भूपाल सिंह निवासी सिरकुच और उमेद सिंह (37) पुत्र केदार सिंह निवासी कटियानी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि कटियानी जाने वाली रोड हाल ही में बनी है और सड़क कई स्थानों पर बहुत खराब है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुर्घटना खराब सड़क के कारण ही हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed