{"_id":"5915edb14f1c1ba74a851e16","slug":"lonevi-s-case-against-nine-engineers","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि के नौ इंजीनियरों के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि के नौ इंजीनियरों के खिलाफ मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
Updated Fri, 12 May 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
मदनपुर-नैनी रोड पर क्षतिग्रस्त मोटर पुल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदनपुर-नैनी मार्ग पर नौलियासेरा में बने पुल के टूटने के मामले में लोक निर्माण विभाग के नौ इंजीनियरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक फरवरी को पुल टूटने और पुल से बाइक के गिरने के कारण दो युवकों की मौत हो गई थी। घटना के अगले दिन तत्कालीन जिलाधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने पुल टूटने के मामले की जांच के आदेश दिए थे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को कहा था।
विज्ञापन
पुल टूटने के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच कर रहे बेड़ीनाग के एसडीएम विवेक प्रकाश ने शुक्रवार को अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। रिपोर्ट में उन्होंने पुल निर्माण में गंभीर लापरवाही बरतने, गुणवत्ता का ध्यान न देने के लिए लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों को दोषी बताया है। इस पर तहसीलदार रघुवीर सिंह ने लोनिवि बेड़ीनाग डिवीजन के तत्कालीन अधिशासी अभियंता एसपी मित्तल, एके गोयल, इंद्रजीत बोस, विशन लाल, लोनिवि के सहायक अभियंता एमसी पांडे, केशव लाल, दीप चंद्र तिवारी, कनिष्ठ अभियंता बीबी पांडे और बची नाथ के खिलाफ बेड़ीनाग थाने में धारा 288, 304 ए में मुकदमा दर्ज करा दिया है। इसमें से एसपी मित्तल, विशन लाल रिटायर्ड हो चुके हैं। इसके अलावा पुल पर ओवरलोड ट्रक ले जाने वाले चालक त्रिभुवन पाठक, चंदन सिंह निवासी बेड़ीनाग और इन दोनों ट्रकों के मालिकों को भी दोषी करार देते हुए उक्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। ट्रक चालकों पर आरोप है कि उन्होंने इस कमजोर पुल पर अधिक भार वाले ट्रक एक साथ चढ़ा दिए थे और पुल टूट गया था। इसमें सुनील, मनोज और गोलू निवासी भैंसियाछाना जिला अल्मोड़ा घायल हुए थे। इनमें से सुनील और मनोज की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी बलवंत कंबोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस अपने स्तर से विवेचना करेगी। दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। मदनपुर-नैनी पुल टूटने के मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया था। एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी सी रविशंकर को भेज दी है।
विज्ञापन
अब तक नए पुल का काम शुरू नहीं
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। मदनपुर-नैनी पुल के टूटने के बाद जांच के लिए पहुंचे तत्कालीन जिलाधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने कहा था कि एक माह के भीतर इस स्थान पर नया पुल बन जाएगा, लेकिन अब तक पुल निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ है। इस स्थान पर लोनिवि ने नाले में चेकडैम बनाकर अस्थायी रूप से छोटे वाहनों की आवाजाही की व्यवस्था कर रखी है। यदि नौलियासेरा नाला बारिश के समय उफान पर आएगा तो यह चेकडैम बह जाएंगे और अस्थायी आवागमन भी बंद हो जाएगा।