{"_id":"6b0876022ec99440aa0d203a","slug":"women-and-daughters-will-showcase-their-strength-in-the-ashmita-weightlifting-league-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-149304-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अष्मिता भारोत्तोलन लीग में दम दिखाएंगी महिलाएं और बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अष्मिता भारोत्तोलन लीग में दम दिखाएंगी महिलाएं और बेटियां
Thu, 26 Nov 2026 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पहली बार सीमांत जिले की महिलाओं और बालिकाओं को खेत-खलिहानों और घर के कामकाज से बाहर निकलकर वेटलिफ्टिंग में अपना दमखम दिखाने का मौका मिलेगा। स्पोर्ट्स कॉलेज में सरकार और जिला वेटलिफ्टिंग संघ पहली बार महिलाओं की भारोत्तोलन प्रतियोगिता कराने जा रहा है।
स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू में 29 नवंबर को पहली बार महिलाओं और बालिकाओं की ओपन वर्ग की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता होगी। इसे अष्मिता भारोत्तोलन लीग का नाम दिया गया है। प्रदेश ओलंपिक संघ (वेटलिफ्टिंग) के संयुक्त सचिव राजेंद्र भट्ट ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि यह खेल ओलंपिक में शामिल है। उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं और बालिकाओं को मंच मिलेगा तो वे अपनी प्रतिभा के दम पर देश का नाम रोशन कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि जिले की वेटलिफ्टर द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता हंसा मनराल शर्मा होंगी। वेटलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष सुरी सामंत, उपाध्यक्ष विक्रम गिरी, कोषाध्यक्ष अंकिता बिष्ट, सदस्य नितिन मारकाना, लक्ष्मी भट्ट के सहयोग से यह प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। सभी ने महिलाओं और बालिकाओं से इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।