फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Lokgayika wandering to get connection of kitchen gases

रसोईगैस का कनेक्शन पाने के लिए भटक रही लोकगायिका

Tue, 16 May 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 16 May 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Lokgayika wandering to get connection of kitchen gases
अपनी बेटी के साथ डीएम से मिलने पहुंची लोकगायिका कबूतरी देवी - फोटो : amar ujala

लोकगायिका कबूतरी देवी को रसोईगैस का कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। यह बुजुर्ग लोकगायिका मंगलवार को अपनी गुहार लेकर जिलाधिकारी सी रविशंकर के पास पहुंची। 75 वर्षीय लोकगायिका कबूतरी अब कान भी कम सुनती हैं। उनको चलने-फिरने में दिक्कत आती है। इस कारण मंगलवार को वह अपनी बेटी हेमंती देवी के साथ जिला मुख्यालय आई।

विज्ञापन


क्वीतड़ गांव निवासी कबूतरी ने बताया कि रसोईगैस कनेक्शन के लिए एक साल पहले आवेदन किया था। पहले उनको यह उम्मीद थी कि शायद उनका नाम उज्ज्वला गैस कनेक्शन की सूची में आ जाएगा, लेकिन गैस एजेंसी के कार्यालय जाने पर पता चला कि उज्ज्वला की सूची में उनका नाम नहीं है। वैसे तो आर्थिक स्थिति के हिसाब से कबूतरी का नाम अंत्योदय की सूची में होना चाहिए था, लेकिन सरकारी विभागों की लापरवाही से उनका नाम अंत्योदय की सूची में शामिल नहीं हो पाया। उज्ज्वला योजना में रसोईगैस के कनेक्शन बीपीएल और अंत्योदय परिवारों को ही मिलते हैं।
विज्ञापन


कबूतरी की बेटी हेमंती ने बताया कि रसोईगैस कनेक्शन के लिए उनको बार-बार टाल दिया जाता है। हेमंती को उम्मीद है कि जिलाधिकारी के आदेश पर उनको गैस का कनेक्शन मिल जाएगा। उधर, गैस एजेंसी के प्रबंधक डीके जोशी ने बताया कि कबूतरी देवी का नाम उज्ज्वला योजना में शामिल नहीं हो पाया है। यदि उज्ज्वला योजना में नाम होता तो उनको मुफ्त में कनेक्शन मिल जाता। अब कबूतरी को भी रसोईगैस कनेक्शन लेने के लिए पूरी प्रक्रिया अपनानी पड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed