फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Livelihood crisis for villagers of Thalkedar area Pithoragarh

Pithoragarh: ग्रामीणों को आजीविका का संकट, आपदा से 35 मत्स्य तालाब बहे; विशेष राहत पैकेज देने की मांग

Mon, 23 Sep 2024 05:17 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 23 Sep 2024 05:17 PM IST
सार

बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश ने बिण विकासखंड के थलकेदार क्षेत्र में काफी तबाही मचाई। उपजाऊ कृषि भूमि के साथ 35 मत्स्य तालाब आपदा की भेंट चढ़ गए। इससे 24 से अधिक गांवों के ग्रामीणों के समक्ष आजीविका का संकट हो गया है। 

विज्ञापन
Livelihood crisis for villagers of Thalkedar area Pithoragarh
ग्रामीणों ने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश ने बिण विकासखंड के थलकेदार क्षेत्र में काफी तबाही मचाई। उपजाऊ कृषि भूमि के साथ 35 मत्स्य तालाब आपदा की भेंट चढ़ गए। इससे 24 से अधिक गांवों के ग्रामीणों के समक्ष आजीविका का संकट हो गया है। आपदा का सामना कर रहे इस क्षेत्र को विशेष राहत पैकेज देने की मांग उठ रही है। इस संबंध में जिलाधिकारी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा गया है।



ये पढ़ें- Pithoragarh: कांग्रेस ने केंद्रीय राजमार्ग मंत्री का फूंका पुतला, कहा- लोगों के लिए दिक्कत बन गई है सड़क

विज्ञापन

जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा कि आपदा से क्षेत्र में काफी अधिक नुकसान हुआ है। मेहता ने कहा कि थरकोट, डाल, जामिरखेत, फगाली, बेतखोली, इग्यारदेवी, ताेली, कॉटे, भैंलोत, बमनथल, धिंघरानी, सिरपोली, स्यूनी, पांगर, धारी, धमौड़, खड़किनी, गणकोट, हाट, बोरा गांव, बालाकोट, टाला, बजौड़ आदि गांवों में अतिवृष्टि ने कहर बरपाया है। पेयजल, सिंचाई नहरें, गूल, संपर्क मार्ग, सड़क के साथ ही मत्स्य तालाब और खेती की जमीन भी बर्बाद हो गई है। इससे स्थानीय लोगों की बागवानी, खेती, डेयरी को नुकसान है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रधान इग्यारदेवी, नरेश पांडेय, दीवान सिंह, पूरन सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed