फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress burnt the effigy of the Union Highway Minister and demonstrated in pithoragarh

Pithoragarh: कांग्रेस ने केंद्रीय राजमार्ग मंत्री का फूंका पुतला, कहा- लोगों के लिए दिक्कत बन गई है सड़क

Mon, 23 Sep 2024 04:59 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 23 Sep 2024 04:59 PM IST
सार

कांग्रेस ने ऑलवेदर सड़क की बदहाली को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि करोड़ों खर्च कर ऑलवेदर सड़क बनाई गई।

विज्ञापन
Congress burnt the effigy of the Union Highway Minister and demonstrated in pithoragarh
कांग्रेस ने केंद्रीय राजमार्ग मंत्री का फूंका पुतला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ में कांग्रेस ने ऑलवेदर सड़क की बदहाली को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि करोड़ों खर्च कर ऑलवेदर सड़क बनाई गई। हर मौसम में सड़क पर आवाजाही के दावे किए गए। हल्की बारिश में भी आए दिन सड़क बंद हो रही है। इससे सीमांत के लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं।

सोमवार को यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिल्थाम तिराहे पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि 1200 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर पिथौरागढ़-टनकपुर सड़क का विस्तारीकरण किया गया। इसे ऑलवेदर रोड का नाम दिया है। आए दिन सड़क हल्की बारिश में भी बंद हो रही है। कई दिनों के लिए सड़क बंद होने से सीमांत के लोगों को राशन, सब्जी, सिलिंडर, डीजल-पेट्रोल मिलना भी मुश्किल हो रहा है। ऑलवेदर सड़क पर करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार किया गया है। बीमारों को हायर सेंटर पहुंचाना भी चुनौती है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh News: आदि कैलाश यात्रियों का पिलाया बुरांश का जूस, दिलाई हिमालय बचाओ की शपथ
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऑलवेदर सड़क की जांच होनी चाहिए ताकि इसमें खेला गया भ्रष्टाचार का खेल उजागर हो सके। कहा कि केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी के दावे कर रहे हैं। ऑलवेदर की बदहाली से साफ है कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। प्रदर्शन करने वालों में भुवन पांडे, करन सिंह, दीपक लुंठी, प्रदीप महर, गजेंद्र वल्दिया, त्रिलोक बिष्ट, ऋषभ कल्पासी, निखिल ऐरी, शंकर खड़ायत सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed