{"_id":"696d06f348be2050810a4f93","slug":"lion-statues-installed-at-maa-hunkara-bhagwati-temple-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-137230-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मां हुंकारा भगवती मंदिर में बब्बर शेर की मूर्तियां स्थापित कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मां हुंकारा भगवती मंदिर में बब्बर शेर की मूर्तियां स्थापित कीं
Sun, 18 Jan 2026 09:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 18 Jan 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के युवाओं के सहयोग से मां हुंकारा भगवती के मंदिर में माता के वाहन स्वरूप संगमरमर के दो बब्बर शेरों की मूर्तियों को जयपुर से लाकर उनकी प्राण प्रतिष्ठा की गई। क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं ने सड़क से मंदिर तक एक किमी की पैदल दूरी तय कर वजनी शेरों को काफी मशक्कत कर पहुंचाया। प्रधान पुजारी भगवती प्रसाद द्विवेदी ने मूर्तियों को मंदिर में स्थापित किया। तल्ला जोहार कल्याण संस्था के अध्यक्ष खुशाल सिंह मेहता ने बताया कि 2024 में भागवत कथा के दौरान क्षेत्र के युवाओं ने मंदिर में शेरों की मूर्तियां स्थापित करने का प्रण लेकर करीब 90 हजार रुपये एकत्र किए थे। वहां तल्ला जोहार के कई गांवों के श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन