फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Less Water Supply in Rural Champawat

Pithoragarh News: तीन दिन से पेयजल किल्लत से जूझ रहे ग्रामीण

Wed, 12 Apr 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 12 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Less Water Supply in Rural Champawat
चंपावत के कांडा की पेयजल खामी को ठीक करते ग्रामीण। संवाद
चंपावत। सिमल्टा-कांडा ग्रामीण क्षेत्र में बीते तीन दिनों से लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। इस कारण लोग दूरदराज से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। परेशान हाल लोगों ने अविलंब पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग जल संस्थान से की है। ग्रामीणों ने पेयजल टैंक की श्रमदान कर सफाई की।
विज्ञापन

यहां से सात किमी दूर सिमल्टा-कांडा ग्रामीण क्षेत्र की योजना में खामी से लोग पानी की समस्या झेल रहे हैं। पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने से ग्रामीण 300 मीटर दूर गधेरे से पानी ढो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पेयजल योजना में कुछ लोगों ने अवैध कनेक्शन भी लिए हैं। इन अवैध संयोजनों से भी पेयजल व्यवस्था बिगड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण मदन सिंह, प्रकाश सिंह, भैरव सिंह, प्रकाश बोहरा, गंगा सिंह भंडारी, राजेंद्रनाथ आदि ने पेयजल खामी दूर करने के साथ ही इन अवैध संयोजनों को हटाने की मांग भी की है। ग्रामीणों ने श्रमदान कर पेयजल स्रोत और टैंक की सफाई की। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता हेमंत फुलारा का कहना है कि योजना की खामी को ठीक कराया जा रहा है। अवैध कनेक्शन की जांच के लिए टीम गांव भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





कांडा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति कई दिनों से प्रभावित है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। - सुंदर सिंह बोहरा।








कांडा सिमल्टा सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र में गर्मियों में पानी की जरूरत को देखते हुए विशेष प्रबंध होने चाहिए। -मनोज पालीवाल।









गांव में पीने के अलावा मवेशियों के लिए भी पानी की जरूरत होती है। इसे देखते हुए गांवों में जलापूर्ति के लिए नए सिरे से प्रयास हो। - शेखर चंद।


सिमल गधेरे को क्वैराला योजना से जोड़ा

चंपावत। चंपावत नगरीय क्षेत्र के दो मोहल्लों की पेयजल किल्लत को देखते हुए क्वैराला पेयजल योजना की लाइन से जोड़ा जा रहा है। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता हेमंत फुलारा ने बताया कि टीआरसी क्षेत्र और गैस वितरण केंद्र के आसपास के इलाके में पानी की आपूर्ति सिमल गधेरे से हो रही है लेकिन इस गधेरे में पानी कम होने से दोनों क्षेत्रों को क्वैराला लिफ्ट योजना से जोड़ा जा रहा है।





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed