फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Leopard panic

पपदेव की महिलाएं सरपंच की देखरेख में काट रही घास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
Leopard panic
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के पपदेव गांव में महिलाएं सरपंच की देखरेख में घास काट रही हैं। तेंदुए ने क्षेत्र में 14 अक्तूबर को घास काट रही महिला को मार दिया था, जिसके बाद महिलाएं घास काटने से कतरा रही थीं। कुछ दिन वन विभाग ने महिलाओं को सुरक्षा दी। अब गांव के सरपंच महिलाओं की सुरक्षा में जुटे हैं।
विज्ञापन

पपदेव और आसपास के गांवों में आदमखोर की दहशत बरकरार है। बुधवार को पपदेव क्षेत्र में 20 से अधिक महिलाओं ने सरपंच बसंत वर्मा, कन्हैया लाल और चंद्र मोहन की देखरेख में घास काटी। सभी सरपंच महिलाओं के आसपास निगरानी में खड़े रहे। महिलाओं ने करीब तीन घंटे तक घास काटी। इस दौरान हर तरफ नजर रखी गई।
विज्ञापन

करीब एक किमी क्षेत्र में उगी घास को अभी काटा जाना है। सरपंच बसंत ने कहा कि वन विभाग को तेंदुए पर नजर रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वन विभाग को जिन लोगों ने तेंदुए को देखा ह, उनकी सलाह भी लेनी चाहिए। सरपंच ने कहा पर्यावरण पार्क में घास काटने के दौरान वन विभाग के कर्मियों की जरूरत पड़ेगी। यहां पर घास काटती महिलाओं की सुरक्षा के लिए अधिक लोगों की जरूरत पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed