फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Leopard in pithauragarh Road

पिथौरागढ़ नगरीय और ग्रामीण हिस्सों में तेंदुए के दिखने से लोगों में दहशत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Leopard in pithauragarh Road
चंडाक ह्यूपानी सड़क में दिखाई दिया तेंदुआ। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिले के नगरीय और ग्रामीण हिस्सों में तेंदुए के दिखने से लोगों में दहशत है। चंडाक, ह्यूपानी सहित कई अन्य हिस्सों में सुबह सैर पर जाने वाले लोगों को तेंदुआ दिख रहा है। शुक्रवार को चंडाक-ह्यूपानी सड़क में सुबह सैर पर गए लोगों को तेंदुआ दिखाई दिया है। इसके बाद लोग डर से घर लौट आए। कुछ दिन पूर्व रई धनौड़ा वार्ड, बजेटी आदि स्थानों पर भी लोगों को तेंदुआ दिखाई दिया था।
विज्ञापन

वन विभाग को नहीं पता शव तेंदुए के बच्चे का या जंगली बिल्ली का
पिथौरागढ़। नगर के हायडिल गेट के पास एक तेंदुए का बच्चा मृत मिला। अनुमान लगाया जा रहा है कि रात में किसी वाहन की चपेट में आने से तेंदुए के बच्चे की मौत हुई होगी। हालांकि वन विभाग शव के तेंदुए के बच्चे या जंगली बिल्ली के होने को लेकर असमंजस में है।
विज्ञापन

हायडिल गेट के पास लोगों को शुक्रवार सुबह तेंदुए का एक बच्चा मरा मिला। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी के नेतृत्व में गई वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लिया। वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी का कहना है कि शव तेंदुए का है या जंगली बिल्ली का यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। जंगली बिल्ली की तरह चौड़े पंजे और मुंह नुकीला नजर रहा है। इससे जंगली बिल्ली भी हो सकती है। इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed