{"_id":"64495d0b826ee9fc7b08a126","slug":"landslide-in-eldhara-pithoragarh-news-c-8-1-123464-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: एलधारा में नुकसान हुआ तो दर्ज की जाएगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: एलधारा में नुकसान हुआ तो दर्ज की जाएगी रिपोर्ट
Wed, 26 Apr 2023 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 26 Apr 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। डीएम रीना जोशी ने धारचूला के आपदा प्रभावित एलधारा के मरम्मत कार्यों की बुधवार को समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अगर मानसून काल में एलधारा में भूस्खलन से किसी भी प्रकार का नुकसान हुआ तो सिंचाई विभाग और टीएचडीसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। डीएम ने घटगाड़ क्षेत्र में निर्माण कार्यों की जांच एसडीएम धारचूला को करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग और मरम्मत कार्यों का प्रस्ताव तैयार करने वाली संस्था टीएचडीसी के अधिकारियों से एलधारा क्षेत्र के कार्य के धीमा होने का कारण जाना। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि टीएचडीसी ने एलधारा क्षेत्र में चार बोरहोल की जांच करनी है जिसके बाद डिजाइनिंग की जाएगी। इस कारण से कार्य रुका है।
टीएचडीसी के अधिकारियों ने बताया कि कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग को एलधारा क्षेत्र में कार्य जारी रखने के निर्देश दिए। डीएम ने दोनों के अधिकारियों से कहा कि मानसून काल में थोड़ा समय बचा है। लिहाजा आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें। बैठक में एडीएम एफआर चौहान, एसई सिंचाई विकास श्रीवास्तव, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर मौजूद रहे।