फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   KMVN prepared a proposal of Rs 14 crore to increase tourism facilities in pithoragarh

Pithoragarh: वाइब्रेंट विलेज में होम स्टे से पर्यटन को लगेंगे पंख, केएमवीएन ने तैयार किया 14 करोड़ का प्रस्ताव

Mon, 06 Nov 2023 02:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 06 Nov 2023 02:05 PM IST
सार

वाइब्रेंट विलेज में पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) की ओर से 14 करोड़ की लागत से नौ होम स्टे बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

विज्ञापन
KMVN prepared a proposal of Rs 14 crore to increase tourism facilities in pithoragarh
कुटी गांव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार की ओर से घोषित वाइब्रेंट विलेज में पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) की ओर से 14 करोड़ की लागत से नौ होम स्टे बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव को शीघ्र ही शासन को भेजा जाएगा।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने 12 अक्तूबर को चीन सीमा पर व्यास घाटी स्थित आदि कैलाश के दर्शन किए। इसके बाद आदि कैलाश, ओम पर्वत के साथ ही दारमा घाटी स्थित पंचाचूली दर्शन के लिए काफी पर्यटक यहां पहुंचे। सरकार वाइब्रेंट विलेज घोषित गांवों के समग्र विकास की नीति को लेकर कार्य कर रही है।
विज्ञापन


इसी के तहत इन गांवों में पर्यटन सुविधाओं का भी विकास किया जा रहा है। दो मंजिल वाले ये होम स्टे आधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगे, ताकि पर्यटकों को किसी तरह की दिक्कत न हो। इससे आने वाले समय में व्यास, दारमा के साथ ही हिमनगरी मुनस्यारी के सुदूर प्राकृतिक रूप से खूबसूरत मिलम क्षेत्र में भी पर्यटकों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जगहों के प्रस्ताव किए हैं तैयार
केएमवीएन ने व्यास घाटी के गुंजी, नाबी, रौंगकौंग, गर्ब्यांग, कुटी, दारमा के बालिंग, मार्छा और मुनस्यारी के मिलम मार्ग पर नीलम, बुर्फू में होम स्टे बनाए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार किए हैं। 


अभी नौ वाइब्रेंट विलेज में 14 करोड़ रुपये की लागत से 35 होम स्टे बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। शासन से मंजूरी मिलने पर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - गिरीश चंद्र भट्ट, अवर अभियंता, केएमवीएन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed