फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Klia Top skiing on Monday

खलियाटॉप में सोमवार को भी स्कीइंग का प्रशिक्षण जारी रहा

Tue, 02 Feb 2016 04:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़ Updated Tue, 02 Feb 2016 04:21 PM IST
विज्ञापन
Klia Top skiing on Monday
सड़क से चार किलोमीटर की दूरी पर और सिंधु सतह से 3500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित खलियाटॉप में इस समय एक फीट से ज्यादा बर्फ है। खलियाटॉप में सोमवार को भी स्कीइंग का प्रशिक्षण जारी रहा। सोमवार प्रशिक्षण के लिए 35 नौजवान पहुंचे। उनको स्लोप में बैलेंस के तरीके बताए गए। सात फरवरी तक चलने वाले प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को स्कीइंग की सारी बारीकियां समझाई जाएंगी।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के सहयोग से आइस संस्था इस प्रशिक्षण को चला रही है। प्रशिक्षक बासु पांडे और सुरेंद्र पंवार ने बताया कि स्कीइंग प्रशिक्षण के समय स्की स्टिक, स्की शूज, हेलमेट, दस्ताने बेहद जरूरी होते हैं। बर्फ में फिसलन बहुत होती है। इस कारण उसमें बैलेंस बनाना ही मुख्य होता है। उन्होंने बताया कि हर प्रतिभागी बेहतर ढंग से प्रशिक्षण ले रहा है। उच्च हिमालयी क्षेत्र की किसी भी चोटी में बर्फ गिरे तो खलियाटॉप में भी जरूर हिमपात हो जाता है। प्रशिक्षण देने के लिए स्थानीय प्रशिक्षक लक्ष्मण राम और खुशाल राम भी सहयोग कर रहे हैं। प्रशिक्षण को लेकर युवाओं में भारी उत्साह है। पहले प्रशिक्षण के लिए 30 युवाओं का चयन किया गया था लेकिन स्थानीय युवाओं ने भी प्रशिक्षण में शामिल होने की इच्छा जताई और पांच स्थानीय युवाओं को भी प्रशिक्षण में शामिल किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed