फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kinh Nisicr thou not ... regardless of Naha

भल न कीन्ह तैं निसिचर नाहा...

Wed, 12 Oct 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 12 Oct 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Kinh Nisicr thou not ... regardless of Naha
गंगोलीहाट की रामलीला में रावण-कुंभकरण संवाद - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़ की सदर एवं टकाना की रामलीला में कुंभकरण, मेघनाद और रावण का वध हो गया है। गंगोलीहाट, थल, मुनस्यारी में रामलीला जारी है। जिला मुख्यालय के नजदीक वड्डा में रामलीला शुरू हो गई है। अस्कोट में 16 अक्तूबर से रामलीला होगी।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय की रामलीला में लक्ष्मण के मूर्छा से जागने की सूचना पर लंका में खलबली मच जाती है। लंकेश रावण कुंभकरण को निद्रा से जगाता है। युद्ध छिड़ने की जानकारी मिलने पर कुंभकरण राम से बैर लेने को गलत बताते हुए रावण से कहता है-भल न कीन्ह तैं निसिचर नाहा। इसके पश्चात युद्ध क्षेत्र में कुंभकरण की मुलाकात विभीषण से होती है। विभीषण रावण के अत्याचारों की जानकारी कुंभकरण को देता है। कुंभकरण विभीषण के कदम की सराहना करता है। भीषण युद्ध के बाद भगवान राम के हाथों कुंभकरण मारा जाता है। इसके पश्चात मेघनाद युद्ध के मैदान में आता है। लक्ष्मण के हाथों मेघनाद भी वीरगति को प्राप्त हो जाता है। मेघनाद की पत्नी सुलोचना सती हो जाती है। भगवान राम के हाथों रावण मारा जाता है। देर रात रावण, मेघनाद के पुतले का दहन किया गया।
विज्ञापन


गंगोलीहाट में लक्ष्मण शक्ति से कुंभकरण वध तक की लीला का मंचन किया गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आरपी साह, शंकर सिंह रावल, किशन उप्रेती, कल्याण सिंह धानिक, षष्टी रावल, चंद्रशेखर पंत ने रामलीला संचालन में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। थल की रामलीला में कुंभकरण, मेघनाद, रावण का वध हो गया है। वड्डा में पहले दिन नटी-सूत्रधार नाटक के साथ ही रावण, कुंभकरण, विभीषण की तपस्या, रावण के कैलाश पर्वत उठाने और राम-सीता जन्म का मंचन किया गया। मुनस्यारी की रामलीला में राम वनवास के दृश्यों का मंचन किया गया। कमेटी के अध्यक्ष रवि बृजवाल ने बताया कि रामलीला का समापन 16 अक्तूबर को होगा। समापन पर लक्की ड्रा खोला जाएगा। रामलीला संचालन में महासचिव मुन्ना सयाना, मोहन सिंह रावत, खुशाल सिंह धर्मशक्तू सहयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed