फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kamal and Manshikha won in 100 meter race

Pithoragarh News: 100 मीटर दौड़ में कमल और मनशिखा ने मारी बाजी

Fri, 26 Apr 2024 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 26 Apr 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Kamal and Manshikha won in 100 meter race
मुनस्यारी महाविद्यालय में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर स्वागत गीत प्रस्तुत क
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी महाविद्यालय में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी के चिकित्साधिकारी डॉ. कृष्णा फर्स्वाण ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हितेश कुमार जोशी ने छात्र-छात्राओं से कहा कि विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हमारे सामाजिक, मानसिक विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक विकास और आपसी सामंजस्य से टीम भावना आदि बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विशिष्ट अतिथि जोहार क्लब के अध्यक्ष केदार सिंह मर्तोलिया ने कहा कि बच्चे अपना शत प्रतिशत योगदान देते हुए महाविद्याल का नाम रोशन करें।
विज्ञापन

बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में कमल सिंह मेहरा प्रथम, दीपक सिंह मेहरा द्वितीय, कविंद्र पंवार तृतीय रहे। बालिका वर्ग में मनशिखा, मनीषा निखुर्पा, कमला, बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में कमल सिंह मेहरा, जितेंद्र कुमार, कविंद्र पंवार, 200 मीटर बालिका वर्ग में मनशिखा प्रथम, स्वेता दीप, कमला क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहीं। 800 मीटर दौड़ में जितेंद्र कुमार, कविंद्र पंवार, स्वेतादीप, लंबी कूद पुरुष में कमल सिंह मेहरा, कविंद्र पंवार, जितेंद्र कुमार, बालिका वर्ग में मनशिखा, प्रभा, कमला, ऊंची कूद बालक में कमल मेहरा, कमलेश, कविंद्र, बालिका वर्ग में मनशिखा, स्वेतादीप, मनीषा क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित टम्टा के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप मंडल, दुर्गेश कुमार शुक्ला, चंद्र प्रकाश आर्या, डॉ. रिफाकत अली, डॉ. पीके निश्छल, डॉ. हेमंती, डॉ. भागीरथी राणा, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. शैलेश भंडारी, गणेश सिंह फर्स्वाण, कैलाश देवली, लक्ष्मी देवी, त्रिलोक राम, छात्रसंघ अध्यक्ष भागीरथी मर्तोलिया , मीडिया प्रभारी डॉ. रिफाकत अली , अभिभावक संघ अध्यक्ष लीला देवी, खेल प्रशिक्षक गजराज सिंह पांगती, खेल प्रभारी डॉ. राहुल पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed