{"_id":"5b76fac442c792465b68864e","slug":"kailash-parikrama-begins-for-12th-party-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वें दल के यात्रियों की कैलाश परिक्रमा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वें दल के यात्रियों की कैलाश परिक्रमा शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ हवाई पट्टी में कैलाश यात्री
- फोटो : अमर उजाला
कैलाश मानसरोवर यात्रा के 12वें दल के यात्रियों ने चीन के डोलमा में कैलाश परिक्रमा शुरू कर दी है। 13वें दल के यात्री अभी गुंजी में हैं। 14वें दल के यात्रियों को भी हेेलीकॉप्टर से गुंजी पहुंचा दिया गया है। 11वें दल के यात्री तकलाकोट पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
14वें दल में 13 महिलाएं और 25 पुरुष शामिल हैं। शुक्रवार को यात्रियों को वायुसेना के हेलीकॉप्टरों से गुंजी पहुंचाया गया। 13वां दल अभी गुंजी में ही रुका है। आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मिर्थी से मिली जानकारी के अनुसार 12वें दल के सदस्य डेरापुक से जोंग्जिबू पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
यात्रियों ने कैलाश की परिक्रमा शुरू कर दी है। 11वें दल के 60 यात्री नाभीढांग से तकलाकोट पहुंच गए हैं। यात्रियों को आईटीबीपी के महिला कमांडो दस्ता, मेडिकल और संचार टीम ने लिपुपास पर चीनी सुरक्षा एजेंसियों के सुपुर्द किया। उच्च हिमालयी क्षेत्र गुंजी में सुबह हल्की बारिश थी। बाद में मौसम साफ हो गया।
विज्ञापन
यात्रियों ने वाटिका में किया पौधरोपण
पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रा के 14वें दल के यात्रियों का बृहस्पतिवार शाम पर्यटक आवास गृह पहुंचने पर स्वागत किया गया। यात्रियों ने यात्रा के नोडल अधिकारी दिनेश गुरुरानी की पहल पर मां उल्का देवी वाटिका में एक पौधा धरती मां के नाम पर लगाया। साथ ही शहीद स्मारक पर एक दीप शहीदों के नाम जलाया। यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर दल के संपर्क अधिकारी मीनू शुक्ला पाठक, आशीष शर्मा आदि थे।