फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kailash expedition departs

उल्लास के साथ आगे बढ़ा कैलास यात्रियों का दल

Mon, 22 Aug 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)। Updated Mon, 22 Aug 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Kailash expedition departs
कैलाश यात्री दल रवाना - फोटो : अमर उजाला

धारचूला (पिथौरागढ़)। कैलास मानसरोवर यात्रा पर जा रहे अंतिम दल के यात्रियों का उत्साह देखने लायक है। यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। इस दल के लायजन ऑफिसर (एलओ) उत्तराखंड पुलिस के महानिरीक्षक संजय गुज्याल हैं। गुंज्याल गुंजी गांव के रहने वाले हैं। उनको इस इलाके के रास्तों का बेहतरीन अनुभव रहा है। आधार कैंप में यात्राधिकारी यतीश पंत और दीवान सिंह बिष्ट ने यात्रियों का स्वागत किया।

विज्ञापन


एसपी रोशन लाल शर्मा, एडीएम मो. नासिर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी थे। यात्रा दल में शामिल बागेश्वर कांडा गांव के बुजुर्ग दंपति गोकुल पांडे और उनके पत्नी दीपा पांडे इसे भगवान शंकर की कृपा मानते हैं। वह कहते हैं दोनों को एक साथ यात्रा पर जाने का सौभाग्य मिला है। एलओ गुंज्याल ने बताया कि दल में आठ महिलाओं समेत 38 सदस्य हैं।
विज्ञापन


स्वागत करने वालो में सीओ ज्ञान सिंह नेगी, थानाध्यक्ष बलवंत कंबोज आदि थे। यात्रियों के पांगला पहुंचने पर एसडीआरएफ के उपनिरीक्षक राजेश जोशी, हेड कांस्टेबल डुंगर सिंह, विरेंद्र रिंग्वाल, पंकज भट्ट, विनय मोहन ने स्वागत किया। यात्री आज बूंदी पड़ाव पहुंच गए हैं। इस वर्ष अब यात्रा पर कोई दल नहीं जाएगा। अब यात्री दलों के वापस आते समय की व्यवस्था करनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed