{"_id":"5f2d8cd68ebc3e3ceb7a9e63","slug":"kailaash-maanasarovar-maarg-band-hone-se-logon-kee-mushkil-huee-aavaajaahee-pithoragarh-news-hld3925894123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलास मानसरोवर मार्ग बंद होने से लोगों की मुश्किल हुई आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलास मानसरोवर मार्ग बंद होने से लोगों की मुश्किल हुई आवाजाही
विज्ञापन
एसडीएम ने बंद सड़कों का निरीक्षण कर ग्रिफ को शीघ्र सड़क खोलने के निर्देश दिए।
- फोटो : PITHORAGARH
धारचूला/पिथौरागढ़। धारचूला के उपजिलाधिकारी ने बंद पड़ी तवाघाट-लिपुलेख-कैलाश मानसरोवर और तवाघाट-सोबला सड़क का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने सीमा सड़क संगठन को शीघ्र मार्ग खोलने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने अधिकारियों के साथ पिछले दो सप्ताह से बंद सड़क का निरीक्षण किया। सड़क 14 दिन से बंद होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि व्यास सड़क में बरतीघाट, गस्कू व गर्बाधार में सड़क बंद है। जिसको तेजी से खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की आपदा के आशंका को देखते हुए सिर्खा, गाला गाड़ तक पारंपरिक पैदल मार्ग को भी ठीक किया जाएगा, जिसके लिए लोनिवि को निर्देश दिए हैं।
दारमा सड़क में नारायणपुर से छिरकिला तक मार्ग बंद है। ग्रिफ को रास्ता खोलने को निर्देेश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान मौजूद ग्रिफ के अधिकारियों ने कहा कि तवाघाट से सोबला तक रोड के लिए सरकार ने कोई धन नहीं दिया है। इसके चलते कार्य में दिक्कत आ रही है। एसडीएम ने कहा कि गत वर्षों की भांति हेलीकॉप्टर की मांग कर व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा नेता कृष्णा गर्ब्याल ने बताया कि धारचूला के लुमती, मुनस्यारी के टांगा आदि गांवों में आई आपदा के दौरान व्यास, दारमा को जाने वाली सड़क भी भारी भूस्खलन के चलते जगह जगह बंद है। जिससे लोग पूजा के लिए क्षेत्रों में नहीं जा सके हैं। इस दौरान निरीक्षण दल में टैक्सी यूनियन अध्यक्ष अश्विनी नपलच्याल, राजस्व निरीक्षक हुकुम सिंह धामी आदि लोग मौजूद थे। संवाद