फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   kaala pheeta baandhakar manaaya sthaapana divas

उक्रांद कार्यकर्ताओं ने काला फीता बांधकर मनाया स्थापना दिवस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
kaala pheeta baandhakar manaaya sthaapana divas
पिथौरागढ़ में यूकेडी ने राज्य स्थापना दिवस काला फीता बांध कर मनाया। - फोटो : PITHORAGARH
उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने राज्य स्थापना दिवस काला फीते बांधकर मनाया। उक्रांद जिला कार्यालय में बांहों में काले फीते बांधकर गोष्ठी की गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि राज्य बनने के 19 वर्ष बाद भी शासकों की गलत नीतियों के कारण राज्य अपने पैरों में खड़ा नहीं हुआ है। रोजगार के साधन विकसित नहीं हुए हैं। दूसरी तरफ सरकार जनविरोधी कानूनों को जनता पर लाद रही है। कहा कि राज्य सरकार ने जिला विकास प्राधिकरण के नाम पर जनता को लूटने वाला काला कानून बनाया है। जब विकास ही नहीं हुआ है तो विकास प्राधिकरण का गठन करने का औचित्य क्या है।
विज्ञापन

कहा कि गैरसैंण में राजधानी बनाने, पलायन रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। सीमांत के लोगों को पलायन करने के लिए मजबूर करने को पंचेश्वर बांध बनाया जा रहा है। कहा कि विकास प्राधिकरण को तत्काल हटाया जाना चाहिए। रिक्त पदों पर नियुक्ति कर बेरोजगारों को रोजगार देने के प्रयास होने चाहिए। गोष्ठी को जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा, केंद्रीय उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह धामी, जिला महामंत्री जगत मेहता, मदन पोखरिया, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह बोरा, बीडी कोहली, राम सिंह ऐरी, दीवान मेहता, बीडी कोहली, उमेश जोशी, मनोज आर्या, महेश बराल ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशामुक्ति के लिए जागरूक किया
मुवानी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राज्य स्थापना दिवस पर दिगरा मुवानी में पैरा लीगल वालियंटर सोबन सिंह कार्की ने नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन किया। क्षेत्र के लोगों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम बताए। छात्रों को नशे से दूर रखने के लिए संपर्क अभियान चलाया गया। गोष्ठी में राजस्व निरीक्षक गोकुल सिंह करायत, उपनिरीक्षक हेमंत कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता नंद किशोर भट्ट, हरीश पुजारा, नरेंद्र कार्की, किशोर भंडारी, दान सिंह भंडारी, जीत सिंह, विजय सिंह, किशोर बिष्ट, प्रदीप बम, बहादुर सिंह कार्की मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed