फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   It took 11 years to go from two rooms in a tin shed to a permanent building

Pithoragarh News: टिन शेड के दो कमरों से पक्के भवन तक के सफर में लग गए 11 साल

Tue, 06 May 2025 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 06 May 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
It took 11 years to go from two rooms in a tin shed to a permanent building
मुवानी महाविद्यालय के नए भवन में पढ़ाई करते विद्यार्थी। संवाद
मुवानी (पिथौरागढ़)। मुवानी महाविद्यालय को टिन शेड के दो कमरों से 10 कक्षों वाले भवन तक पहुंचने में 11 साल लग गए। इस शिक्षा सत्र से कक्षाओं का संचालन नए भवन में शुरू होने से विद्यार्थियों को राहत मिली है।
विज्ञापन


वर्ष 2014 में मुवानी महाविद्यालय का संचालन शुरू हुआ था। तब टिन शेड के दो कमरों में कक्षाएं शुरू की गई थीं। बमुश्किल एक वर्ष पूर्व महाविद्यालय का नया भवन तो बना लेकिन सड़क न होने से इसमें कक्षाओं का संचालन शुरू नहीं हो सका। ऐसे में 210 विद्यार्थी टिन शेड में सुनहरे भविष्य के सपने बुनने के लिए मजबूर थे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों और अभिभावकों की मांग को गंभीरता से लेते हुए बीते दिनों महाविद्यालय तक सड़क का निर्माण किया गया। आखिरकार इस शिक्षा सत्र से नए भवन में महाविद्यालय शिफ्ट हो गया है। विद्यार्थी टिन शेड से बाहर निकलकर अब पक्के भवन में शिक्षा ग्रहण करेंगे। हंस फाउंडेशन के सहयोग से फर्नीचर और पुस्तकों की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
नए विषयों को नहीं मिल सकी स्वीकृति
महाविद्यालय में अब तक नए विषयों को स्वीकृति नहीं मिल सकी है। यहां हिंदी, अंग्रेजी, समाज शास्त्र सहित पांच संकायों का संचालन हो रहा है। विद्यार्थी और उनके अभिभावक इतिहास, भूगोल, गृह विज्ञान सहित अन्य संकायों के संचालन की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है, ऐसे में नए संकायों को स्वीकृति न मिलने से विद्यार्थी निराश हैं।

कोट

महाविद्यालय नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। इससे विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। नए संकाय संचालित करने का प्रस्ताव भेजा गया है। - डॉ. गिरीश पंत, प्राचार्य, मुवानी महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed