फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   International book fair and literature festival started with tableau

Pithoragarh News: झांकी के साथ अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला और साहित्य उत्सव शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
International book fair and literature festival started with tableau
धारचूला में अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले और साहित्य उत्सव का शुभारंभ करते अतिथि। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। जवाहर सिंह नबियाल स्टेडियम में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले और साहित्य उत्सव का शुभारंभ हुआ। इससे पहले रं कंम्यूनिटी स्कूल, आदर्श प्राथमिक विद्यालय कुटी, जीजीआईसी, विवेकानंद इंटर कॉलेज, स्थानीय रं समुदाय की महिलाओं, पुरुषों ने पारंपरिक परिधानों और वाद्य यंत्रों की धुनों पर रं संग्रहालय से स्टेडियम तक झांकी निकाली।
विज्ञापन

मेले और साहित्य उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस सुरेंद्र सिंह पांगती, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक वंदना गर्ब्याल, ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी, रं कल्याण संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष करण गर्ब्याल, मुख्य संरक्षक नृप सिंह नपलच्याल ने किया। रं महिला साहित्यकार करुणा खुन्नू, द्रोपदी गर्ब्याल, शांति नबियाल, सावित्री रायपा, आभा बोरा ने विभिन्न रचनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

पर्वतारोही योगेश गर्ब्याल ने पद्मश्री चंद्रप्रभा ऐतवाल, मोहन सिंह गुंज्याल के पर्वतारोहण के क्षेत्र में किए गए कार्यों से सभी को अवगत कराया। इस दौरान डॉ. ललित मोहन पंत की पुस्तक अजपथों से शिखरों तक और आभा बोरा गर्खाल के उपन्यास परछाइयों का घेरा का विमोचन किया किया। संचालन शिक्षक गिरधर रौतेला, शंकर दत्त भट्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष अजय नबियाल, चंद्र सिंह नपलच्याल, धीरेंद्र दताल, रवि पतियाल, डॉ. विक्रम रोंकली, डॉ. जगमोहन गर्ब्याल, कृष्णा गर्ब्याल, दीपक रोंकली, भवान गर्ब्याल, किशोर सिर्खाल, राम सिंह ह्यांकी, अजीमजी प्रेमजी फाउंडेशन के जिला समन्वयक सुरेंद्र धामी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed