फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Indo-Nepal's Volleyball Starter

इंडो-नेपाल वॉलीबाल का रंगारंग आगाज

Tue, 14 Aug 2018 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट Updated Tue, 14 Aug 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
Indo-Nepal's Volleyball Starter
प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

भारत-नेपाल की साझा संस्कृति का प्रतीक विजय ज्योति ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता की रंगारंग शुरुआत हो गई है। पहले दिन नेपाल और भारत की तीन टीमों के बीच मैच हुआ। प्रतियोगिता का समापन 16 अगस्त को होगा।

विज्ञापन


विद्यालयी बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के बाद मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री प्रदीप पाल ने दोनों देशों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पहला मैच जीआइसी झूलाघाट और नेपाल की देहमांडू के बीच हुआ। इसमें 25-8, 25-18 से देहमांडू ने जीत हासिल की। दूसरा मैच रामनगर और त्रिपुरा के बीच हुआ। इसमें 25-18, 25-14 से रामनगर जीता। तीसरा मैच नेपाल की त्रिपुरा ए और कैलपाल की टीमों के बीच हुआ। इसमें 25-20, 25-21 से त्रिपुरा ए जीता।
विज्ञापन


यहां पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, कोमल शाही, ललित पाल, कमलेश खड़ायत, नवीन जोशी, थान प्रभारी टीएस राणा, ग्राम प्रधान सुरेंद्र आर्या, व्यापार संघ अध्यक्ष संजीव जोशी, प्रधानाचार्य जेआर सामंत, डॉ. उषा भट्ट, शंकर खड़ायत, कमलेश भट्ट, दशरथ खड़ायत, ललित मोहन भट्ट थे। रेफरी इंद्रजीत सामंत, विक्रम बिष्ट, भूपेंद्र भंडारी, संचालन कैलाश भट्ट, मोहन चंद स्कोरर पुष्कर चंद और अंकित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत, नेपाल की 14 टीमें कर रही प्रतिभाग
झूलाघाट। प्रतियोगिता में नेपाल की देहमांडू, त्रिपुरा सुंदरी ए, पाटन, त्रिपुरा बी, कैलपाल, त्रिपुरा, डडेलधूरा की टीमें और भारत की रामनगर, बीसाबजेड़, खटीमा, पुलिस लाइन पिथौरागढ़, एसएसबी सेंट्रल, युवक मंगल दल झूलाघाट, जीआईसी झूलाघाट की टीमें हिस्सा ले रही हैं।


कारगिल शहीदों की याद में होती है प्रतियोगिता
झूलाघाट। प्रतियोगिता वर्ष 2000 से कारगिल शहीदों की याद में आयोजित की जा रही है। इस वर्ष प्रतियोगिता का संचालन खेल प्रोत्साहन समिति मजिरकांडा, युवक मंगल दल, व्यापार संघ और रामलीला कमेटी कर रहे है। प्रतियोगिता का प्रायोजन झूलाघाट के युवाओं द्वारा किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed