फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Viral infection spreads in Vyas Valley villages along the China border.

Pithoragarh News: चीन सीमा पर व्यास घाटी के गांवों में फैला वायरल संक्रमण

Thu, 03 Sep 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 03 Sep 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Viral infection spreads in Vyas Valley villages along the China border.
धारचूला (पिथौरागढ़)। दारमा घाटी के बाद अब चीन सीमा से सटी व्यास घाटी के गांवों में भी वायरल संक्रमण फैलने की बात सामने आई है। क्षेत्र के अधिकांश ग्रामीण बुखार, सर्दी-जुकाम की चपेट में हैं। बदहाल और आए दिन बंद होने वाली सड़क के कारण बीमार ग्रामीणों के लिए इलाज के लिए धारचूला पहुंचना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से घाटी में शिविर लगाकर उपचार और स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

रं कल्याण संस्था के महासचिव महेंद्र सिंह ह्यांकी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश गुंज्याल के माध्यम से सीएमओ को ज्ञापन भेजा। उन्होंने बताया कि व्यास घाटी के कुटी, नाबी, रांगकांग और गर्ब्यांग गांवों में बड़ी संख्या में लोग बुखार, सर्दी-जुकाम समेत वायरल के लक्षणों से पीड़ित हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण इन गांवों से बीमार लोगों का उपचार के लिए गुंजी या धारचूला पहुंचना मुश्किल है।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि समय पर उपचार नहीं मिलने से बीमार लोगों की स्थिति गंभीर हो सकती है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से घाटी के गांवों में स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. जेएस चुफाल ने बताया कि जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की टीम व्यास घाटी भेजी जाएगी। टीम शिविर लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed